Devkar Saheb

Devkar Saheb

Share

प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़। गौ सेवा | मानव सेवा | सनातन संस्कृति

Photos from Devkar Saheb's post 31/05/2026

बूथ क्रमांक 153, भाटगांव में आज प्रधानमंत्री आदरणीय Narendra Modi जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को जिला अध्यक्ष Shyam Narang जी, जिला महामंत्री Santosh Shukla जी, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जनआंदोलन है, जो देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक सहभागिता, स्वदेशी अपनाने, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, नवाचार और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का कार्य करता है। यह कार्यक्रम समाज के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों और जनभागीदारी की शक्ति को देश के सामने प्रस्तुत कर नागरिकों में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार करता है।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। 🚩

Bhatgaon BJP4India 🚩

Photos from Devkar Saheb's post 30/05/2026

पलारी के विकास का संकल्प, भाजपा के साथ!

आज पलारी नगर पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष लखन लाल गुरुपंच एवं सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क कर देवतुल्य मतदाताओं से आत्मीय भेंट की तथा कमल छाप पर मतदान करने का आग्रह किया।

जनता का अपार स्नेह, उत्साह और विश्वास स्पष्ट संकेत दे रहा है कि पलारी नगर अब विकास, सुशासन, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनहितकारी योजनाओं की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ने के लिए तैयार है।

भाजपा केवल चुनाव नहीं लड़ती, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करती है। आइए, पलारी को आदर्श नगर बनाने के लिए कमल खिलाएँ और भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएँ।

सबका साथ • सबका विकास • सबका विश्वास • सबका प्रयास

िलेगा Bjp Chhattisgarh Kiran Singh Deo Vishnu Deo Sai

28/05/2026

माँ भारती के सच्चे सपूत तथा स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम सेनानी, 'स्वातंत्र्यवीर' विनायक दामोदर सावरकर जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।

अंग्रेजी हुकूमत की कठोर यातनाएं तथा कालापानी की सज़ा भी देश को स्वतंत्र कराने के उनके संकल्प को नहीं डिगा पाई।

सावरकर जी की देशभक्ति, त्याग व समर्पण वंदनीय है और सदियों तक देशवासियों को प्रेरणा देने का काम करता रहेगा।

चरणों में प्रणाम🙏🙏

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Raipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Babylon Capital, Raipur G. E. Road Jivan Vihar
Raipur
492001