Chitwan

Chitwan

Share

Numerology , pravachan, Astrology, How to feel peace in Life, find your self with - CHITWAN- is the way of searching your soul and meeting the true oneself.

01/07/2025

जय श्री राम
कहते हैं न कि,अगर जीवन में सबसे अच्छा समय आपको चाहिए तो आपको अपने जीवन में प्रेम रूपी रस भगवान राम और बजरंगबली महाराज की कृपा को उतारना ही होगा ,अब यह उतरेगा कैसे ,जीवन की धारा में सब लोग बह रहे है,लेकिन आपको पता है,इस जीवन धारा में एक धारा और भी है वो है ,भक्ति की धारा इस भक्ति की धारा में अपने आप को समाहित कर दे ,और अपने आप को बजरंगबली महाराज के चरणों में समर्पित कर दे ,वो आपका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे,बस आपके दिल में सच्ची भक्ति और मन में स्नेह होना चाहिए, बोले जय श्री राम #बालाजी #खाटूश्याम

15/03/2025
15/03/2025

जय श्री राम

दोस्तो वैसे तो हम अपने जीवन में बहुत कुछ पाना चाहते है,हम चाहते है कि हम जीवन में वो सब प्राप्त करे जिसकी हमे अभिलाषा है,जो हमारे मनोमस्तिषक में लगातार चल रही है ,लेकिन क्या आपको पता है ,इस जगत में व्याप्त हर चीज को पाने के लिए त्याग बहुत जरूरी है,अगर आप त्यागना नहीं सीखते तो इस संसार में व्याप्त बहुत सी चीजों से आप वंचित रह जायेगे,ये संसार केवल आपकी अभिलाषाओं और आकांक्षाओं का प्यासा नहीं हैं, बल्कि जगत में व्याप्त हर उपलब्धि आपसे एक त्याग और तपस्या की वो उम्मीद रखती है ,जो उसके पल्लवन के लिए बहुत जरूरी हैं।
इस संसार में राम तभी बन सकते है जब आप हर चीज छोड़ने के लिए तैयार बैठे है,और अगर आप किसी चीज को त्याग नहीं सकते तो नई शुरुआत कभी हों नहीं सकती ।

जुड़े रहिए जय श्री राम

05/02/2025

कहते है , कि इस जीवन में एक बार अगर आपने प्रभु श्री राम का नाम ले लिया ,तो आपके जीवन में वीर बजरंगबली महाराज का वास अपने आप हो गया,राम नाम के सुमिरन में वो शक्ति है ,वो ताकत है जो इस ब्रह्माण्ड में सर्व शक्तिमान है,राम नाम के सुमिरन से सारे पाप दूर हों जाते है, संजीवनी शक्ति का उदय पूरे शरीर में हो जाता है,और आपकी प्राण वायु मजबूत होती है,

तो प्रेम से बोलिए जय श्री राम ,जय हनुमान

Want your place of worship to be the top-listed Place Of Worship in Raipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Raipur
492001