Stray Life Matters
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Stray Life Matters, Ranchi.
ये उसी गाय का बाछा है जिसने अपने दूध से मोहल्ले के ना जाने कितने लोगो को सींचा होगा l यह बाछा सड़क पर मारा मारा घूम रहा था, हम लोग इसे अपने साथ शैल्टर ले आए, अब ये यहीं रहेगा l
लोग गाय को आस्था से जोड़ कर देखते है, मां बोलते हैं, और उसी मां के बाछे को सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया, सिर्फ इसलिए क्योंकि ये बड़ा हो कर दुध नही दे सकता l
अगर ये बाछी होती तो क्या इसे सड़क पर यूं मरने के लिए छोड़ा जाता?
गाय हमारे देश मे राजनीति का हिस्सा है, इस गाय ने हमारे देश मे कई सरकारें बनाई और गिराई, फिर भी आज गाय सड़क पर कचड़े से खाना ढूंढते पाई जाती है l
मै आप लोगो से पूछती हूं की क्या गाय को आप सच मे मां मानते है? या सिर्फ एक राजनीतिक पशु?
Click here to claim your Sponsored Listing.