Er. Rajendra Sharma
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी रीवा(मप्र.)
19/06/2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष,जन - जन की आवाज आदरणीय राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Rahul Gandhi
18/06/2026
भारत की वीरांगना, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की अमर नायिका एवं अदम्य साहस की प्रतीक झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
रानी लक्ष्मीबाई का त्याग, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने अद्वितीय साहस से नारी शक्ति की ऐसी मिसाल प्रस्तुत की, जो सदैव इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में अंकित रहेगी।
उनकी स्मृति को नमन करते हुए समस्त नारी शक्ति का हृदय से अभिनंदन करता हूँ।
14/06/2026
बीते दिन सिरमौर विधानसभा अंतर्गत ओझापुरवा निवासी श्री साधुशरण मिश्र जी की पत्नी का विगत दिनों निधन हो गया था। उनके निधन उपरांत आज ग्राम ओझापुरवा स्थित उनके निज निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री गिरीश सिंह जी, संगठन महासचिव श्री रवि तिवारी जी, श्री अरुणेंद्र शेखर मिश्रा, श्री अरुणेंद्र द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.