Nitish
Touch the sky with Glory.
09/08/2025
Navdeep Times
*चलो, युद्ध से समस्या सुलझाते हैं*
चलो, युद्ध से समस्या सुलझाते हैं,
तुम अपना और हम अपना परमाणु बम लाते हैं।
खत्म करते हैं उन लोगों को,
जो मेहनत करके अपना घर चलाते हैं।
जिन्हें दिखती नहीं अपनी भूख के
अतिरिक्त कोई और धर्म,
जो पत्तों से बनाते हैं अपनी शय्या नर्म ,
बिना उनसे पूछे, बिना जाने उनके मर्म।
चलो, युद्ध से समस्या सुलझाते हैं।
लड़ने वालों का इतिहास लिखा जाता है ,
मरने वालों को कहाँ कोई याद रखता है?
युद्ध करने से पहले क्यों नहीं
उनसे भी पूछा जाता है?
हमारे दरिया में पानी बहता है,
तुम दरिया में खून बहाते हो।
अपना ईमान पाक करो,
धर्म पर क्यों कलंक लगाते हो?
फिर भी यदि शांति न आए तो,
चलो, अब युद्ध से समस्या सुलझाते हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.