Chhapra JILA
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Chhapra JILA, Landmark & historical place, SARAN, .
74वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सम्पूर्ण देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ।
आज इस शुभ अवसर पर हम अपने राष्ट्र को सुरक्षित,समृद्ध एवं विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प करें l
#भारतमाताकीजय
21/06/2020
"शक्ति नगर एक परिचय"
मित्रो शक्ति नगर 118 छपरा विधानसभा के साढ़ा पंचायत के लगभग बीच में पड़ने वाला एक बहुत ही बड़ी और सघन आबादी कि आवासीय बस्ती है।
आप आए दिन यहां के जल जमाव की स्थिति के विषय में सुनते होंगे।तो आइए जानते हैं कि यह स्थिति कैसे बनी?
पहले पानी के निकास की प्राकृतिक व्यवस्था यह थी कि यह पानी,उमा नगर से मेथवलिया होते हुए चेवर में चला जाता था।पिछले साल सांसद महोदय ने उमा नगर में एक बांध का निर्माण करा दिया।
हां मित्रो आपने सही पढ़ा की " बांध"।
क्योंकि वो हम सब मुहल्ले वासियों को यह बताया गया था कि एक सड़क बनेगा जिसके दोनों तरफ नाला बनेगा ,और उस नाले को मेथवालिया पईन से जोड़ेंगे,जिससे पूरे इलाके का ड्रेनेज हमेशा के लिए सुधर जाएगा।किन्तु यह सांसद और सांसद के प्रतिनिधि और कतिपय चमचों के द्वारा फैलाया गया अफवाह प्रतीत होता है।क्योंकि आज 2 वर्ष के बाद भी उस सड़क के किनारे कोई नाला नहीं बना।
हां कागजों में बना हो या DPR की प्रक्रिया में हो तो पता नहीं😄😄😄😄😄
मतलब वह सड़क , एक बांध के रूप में खड़ी हो गई।अब शक्ति नगर की स्थिति यह है कि दक्षिण में NH रूपी बांध और उत्तर में सड़क रूपी बांध।और बीच में शक्ति नगर नामक बहुत बड़ा "मतस्य एवं सर्प पालन तालाब"
"एक और बांध के निर्माण की योजना स्वीकृत"
अब शक्ति नगर में अंदर ही अंदर हनुमान मंदिर से सीधे उत्तर कि और एक सड़क रूपी बांध के निर्माण की मंजूरी दी गई ,C N गुप्ता के द्वारा।अब उसके निर्माण के बाद स्थिति यह होगी की मुहल्ले के अंदर जो पानी का फैलाव ,"भ्रमित ना हों,बहाव नहीं फैलाव" जो पूर्व की ओर होता था वह रुक जाएगा और एक नवीन मतस्य पालन क्षेत्र का निर्माण होगा।😄😄
मैं कभी कभी यह सोचता हूं कि शक्ति नगर को मुहल्ला क्यों कहते हैं, क्यों नहीं इसे "मतस्य और सर्प अभ्यारण्य"
घोषित कर देते हैं।
ताकि इस क्षेत्र में रहने वालो को शेड्यूल ट्राइब यानी कि आदिवासी का दर्जा प्राप्त हो जाए।
अतः अब मै सांसद,विधायक और तमाम जनप्रतिनिधियों से आग्रह करूंगा कि हमारे समस्या का समाधान तो आपके बूते की बात नहीं,तो कम से कम हमारे इलाके को सर्प अभ्यारण्य घोषित करवा दें।😀😀😀😀🙏🙏🙏🙏🙏
अगर आप किसी लड़की को प्रोपोज करना चाहते है और ये भी अपेक्षा करते है की वो इसे रिजेक्ट न करे तो ....
फेसबुक पर हैप्पी दीपावली पोस्ट कीजिये
उसका कमेंट आएगा सेम टू यू
अब पोस्ट को एडिट करके आई लव यू कर दीजिये
नो क्लैप्स प्लीज
Plz read it carefully.....
एक भिखारी उसके पास आया और पैसे माँगने लगा
उसने भिखारी को नजरंदाज किया
लेकिन भिखारी पीछा छोड़ने वाला नहीं था
वह बार बार पैसे माँग रहा था
आदमी के समझ में आ गया की यहऐसे नहीं मानेगा
अचानक उसके दिमाग में एक विचार आया...
उसने भिखारी से कहा :
"मेरे पास पैसे नहीं है, यदितुम मुझे बताओ कि तुम उन
पैसो का क्या करोगे तो मैं मदद कर सकताहूँ"
भिखारी : "मैं एक कप चाय पियुंगा"
आदमी : "मै तुम्हे चाय के बदले सिगरेट दे सकता हूँ"
कह कर उसने जेब से सिगरेट निकाला और भाई की और बढ़ाया
भिखारी : "मैं सिगरेट नहीं पीता यह सेहत के लिये नुक़सानदेह है"
आदमी मुसकुराया और दुसरी जेब से शराब की बोतल निकाल कर
भिखारी से कहा : "ये बोतल ले लो और मजे करो, बहुत
मजा आयेगा"
भिखारी : "शराब दिमाग की सोचको विकृत करता है और लीवर
को नुक़सान पहुँचाता है"
आदमी दुबारा मुसकुराया और भिखारी से बोला :"मैं
कैसीनो जा रहा हूँ, वहाँ कुछ जुगाड़ लगा कर जुआ खेलतेहैं,
जो जीतेंगे वो तुम रख लेना, और मुझे छोड़ देना"
भिखारी ने विनम्रतापुर्वक कहा : "जुआ खेलना बुरी बात है, मैं
जुआ नहीं खेल सकता"
परेशान होकर आदमी ने कहा :"क्या तुम मेरे साथ मेरे घर चलोगे"
भिखारी सोच में पड़ गया, इसके साथ जा कर हो सकता है कुछ
मिले और हो सकता है कुछ ना भी मिले
और शंकित होकर पुछा : "आप मुझे घर क्यों ले जाना चाहते हैं"
आदमी ने जवाब दिया :
"मेरी बीवी हमेशा एक ऐसे आदमी को देखना चाहती है जिसमे कोई
बुरी आदत ना हो, मैं उसे दिखाना चाहता हूँ की बिना बुरी आदत के
आदमी का क्या हाल होता है"..
हा हा हा हा हा हा हहहहाहा