Harsh Mahajan

Harsh Mahajan

Share

This is the official page of Harsh Mahajan and is managed by the office of Shri. Harsh Mahajan. Son of late Shri.

23/06/2026

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रदेश के विकास और जनसेवा के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

23/06/2026

प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान चिंतक, भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान देने वाले जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।

21/06/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं आद्य सरसंघचालक परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
राष्ट्रभक्ति, संगठन, सेवा और समर्पण का उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मातृभूमि के प्रति उनका अटूट प्रेम एवं राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।
उनके आदर्श हमें राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक समरसता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
🙏 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏

21/06/2026

PM Shri Narendra Modi participates in program in Kolkata.

21/06/2026

के अवसर पर करोड़ों लोग योग से जुड़ते हैं। लेकिन आज का यह दिन हमें अपने साझा संकल्प को फिर से दोहराने का अवसर देता है।
आइए, हम संकल्प लें कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखेंगे। योग को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखेंगे। हम योग को अपने जीवन का, अपने परिवार का और आने वाली पीढ़ियों का हिस्सा बनाएंगे।

21/06/2026

समस्त देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#योगदिवस

20/06/2026

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं ।

Photos from Harsh Mahajan's post 20/06/2026

सीमा सड़क संगठन (BRO) के मुख्य अभियंता श्री राजीव कुमार से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान उदयपुर से किलाड़ तक सड़क के पक्कीकरण कार्य पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस सड़क के निर्माण एवं पक्कीकरण से उदयपुर से किलाड़ की यात्रा लगभग दो घंटे में पूरी की जा सकेगी, जिससे पांगी घाटी के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के लोगों के लिए कुल्लू आने-जाने की सुविधा भी बेहतर और सुगम होगी।
मुलाकात में चम्बा-पांगी सड़क मार्ग की वर्तमान स्थिति एवं इसके विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। बीआरओ के मुख्य अभियंता श्री राजीव कुमार ने आश्वासन दिया कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
बैठक के दौरान बीआरओ की ओर से जानकारी दी गई कि संगठन का वार्षिक बजट लगभग 800 करोड़ रुपये है। इससे हिमाचल प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस बजट से सीमावर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में सड़क संपर्क को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा विकास को नई गति मिलेगी।
श्री महाजन ने प्रदेश के विकास तथा दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बीआरओ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Photos from Harsh Mahajan's post 19/06/2026

आज अपने निवास स्थान पर ज़िला शिमला की कसुम्पटी विधानसभा की मल्याणा पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान श्री अंकुश वर्मा जी , उप प्रधान श्री सुरेन्द्र ठाकुर(टीटू )जी एवं अन्य सम्मानित जनों से सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जनसेवा, विकास एवं क्षेत्र की प्रगति के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करने के संकल्प को दोहराया।
सभी के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करता हूँ।

18/06/2026

सिख पंथ के पंचम गुरु एवं महान संत, गुरु श्री अर्जन देव जी महाराज के ज्योति ज्योत दिवस पर कोटि-कोटि नमन। धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान इतिहास में अद्वितीय है।
उनका जीवन हमें मानव सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का शाश्वत पथ प्रदर्शित करता रहेगा।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Shimla?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Shimla