FR News Rajasthan
"आवाज उनकी जिनकी कोई नहीं सुनता"
"Follow for Authentic News"
Rajasthan's Leading Minority Media Platform
Instagram: Frnewsofficial
फतेहपुर की रॉयल रेसीडेंसी के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग
फतेहपुर शेखावाटी में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, पुलिस ने निभाई अहम भूमिका
फतेहपुर शेखावाटी, सीकर। शहर के छतरियां बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में शुक्रवार को लगी भीषण आग के दौरान फतेहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई।
घटना के बाद इमारत में धुआं भर जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने दमकल विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने आसपास की भीड़ को हटाकर सुरक्षित घेरा बनाया, जिससे बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई।
पुलिस जवानों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सहयोग किया। साथ ही आसपास के क्षेत्र में यातायात को नियंत्रित कर आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता साफ कराया।
दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस लगातार मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी। घटना में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।
फतेहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Pink City
Jaipur