Vision Bihar

Vision Bihar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vision Bihar, News Personality, 7J43+86G, Goreakothi, Siwan.

13/05/2026

अपराध एवं साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली एवं सिवान जिलों में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुल 05 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।
इस फैसले से कानून-व्यवस्था में सुधार, अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

13/05/2026

बिहार के निजी विद्यालयों हेतु शिक्षा विभाग की बड़ी पहल
अब नामांकन, पुनर्नामांकन, पोशाक, किताबों एवं अन्य शुल्कों में मनमानी पर लगेगी रोक।
अभिभावकों को पोशाक और किताबें अपनी पसंद की दुकान से खरीदने की पूरी स्वतंत्रता मिलेगी।
साथ ही सभी विद्यालयों को शुल्क संबंधी जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा।
🎯 छात्रों और अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है।
नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर कानूनी कार्रवाई के साथ मान्यता रद्द तक की जा सकती है।

Photos from Vision Bihar's post 12/05/2026

पेपर लीक के बाद NTA ने पूरी NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी। 3 मई को हुए एग्जाम को अब दोबारा कराया जाएगा। लाखों स्टूडेंट्स का समय और मेहनत बर्बाद!
अब सवाल ये है —
कब होगी Re-NEET?
क्या CBI जांच में बड़े नाम सामने आएंगे?
क्या इस बार असली गुनहगारों पर कार्रवाई होगी?
स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ बार-बार खिलवाड़ हो रहा है।

12/05/2026

बिजली समस्या से परेशान हैं?
अब शिकायत करना हुआ आसान!
बिजली कटौती, लो वोल्टेज, ट्रांसफॉर्मर खराब या किसी भी बिजली संबंधी समस्या की शिकायत के लिए तुरंत 1912 डायल करें। ☎️
आपकी एक कॉल से समस्या का समाधान जल्दी हो सकता है।
जागरूक बनें, दूसरों को भी जानकारी दें। ✅
#जनहित #बिजली_समस्या #हेल्पलाइन

12/05/2026

BPSC TRE 4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज से भड़के चर्चित सोशल मीडिया पत्रकार मनीष कश्यप
“जब युवा अपने हक और रोजगार की मांग लेकर सड़क पर उतरते हैं, तो उन्हें जवाब में लाठी क्यों मिलती है?”
BPSC TRE 4 अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मनीष कश्यप ने सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं की आवाज़ दबाने की कोशिश लोकतंत्र के लिए सही संकेत नहीं है।
शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग ने पूरे बिहार में नाराज़गी बढ़ा दी है।
युवाओं का कहना है कि वे सिर्फ अपनी मेहनत और भविष्य के लिए न्याय मांग रहे हैं।
“क्या रोजगार मांगना अपराध है!”

12/05/2026

देशहित में एक दिन का संकल्प — 7 अपील
प्रधानमंत्री जी की अपील पर आइए, आत्मनिर्भर भारत और मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए अपना योगदान दें।
छोटे-छोटे कदम ही बड़े बदलाव लाते हैं।
✅ जहाँ संभव हो, Work From Home अपनाएँ
✅ एक वर्ष तक सोना खरीदने से बचें
✅ पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें, मेट्रो/पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें
✅ खाने के तेल का उपयोग कम करें
✅ रासायनिक उर्वरकों की निर्भरता घटाकर प्राकृतिक खेती अपनाएँ
✅ विदेशी ब्रांड्स की जगह स्वदेशी उत्पाद अपनाएँ
✅ अनावश्यक विदेश यात्रा से बचें
आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता हर कदम, देश को और मजबूत बनाएगा।
आइए, राष्ट्रहित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

12/05/2026

30 दिन में काम, वरना अधिकारी छुट्टी पर!”
अगर यह फैसला ज़मीन पर सही तरीके से लागू हुआ, तो आम जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से काफी राहत मिल सकती है।
अब सवाल सिर्फ घोषणा का नहीं,
बल्कि ईमानदारी से पालन का है।
जनता को समय पर काम मिले,
अधिकारियों की जवाबदेही तय हो —
यही असली सुशासन की पहचान है।
1100 पर शिकायत और 30 दिन में समाधान का दावा,
क्या अब सच में बदलेगा सिस्टम?
आपकी क्या राय है —
क्या इस तरह की सख्ती जरूरी है? 🤔
#जनता_की_आवाज़ #बिहार #सुशासन

12/05/2026

अब राजनीति सिर्फ वादों की नहीं, बल्कि शिक्षा, सोच और विजन की भी पहचान बन रही है।
टीवीके के 107 विधायकों में इंजीनियर, वकील, डॉक्टर, पीएचडी धारक और IIT छात्र शामिल हैं।
📚 जब पढ़े-लिखे लोग राजनीति में आएंगे,
तभी विकास, रोजगार, शिक्षा और व्यवस्था पर गंभीर चर्चा होगी।
युवा अब सिर्फ वोटर नहीं,
बल्कि भविष्य के नेता भी बन रहे हैं। ✊

11/05/2026

अश्लील मुक्त कब होगा भोजपुरी भाषा शादी समारोह में खुल के बज रहा ढ़ोडी चोली वाला गाना

11/05/2026

BPSC TRE 4 अभ्यर्थियों पर आखिर लाठीचार्ज क्यों?
जब नेताओं के बेटे बिना संघर्ष सत्ता और मंत्रालय तक पहुंच जाते हैं,
तो मेहनत करके पढ़ने वाला बेरोजगार युवा अपना हक भी न मांगे?
दिन-रात मेहनत करने वाले अभ्यर्थी सड़क पर इसलिए हैं क्योंकि उन्हें नौकरी चाहिए,
सम्मान चाहिए, और अपने भविष्य की सुरक्षा चाहिए।
लोकतंत्र में आवाज उठाना अपराध नहीं है।
युवाओं की मांगों को सुनना सरकार की जिम्मेदारी है,
न कि उन पर लाठियां बरसाना।
बिहार का युवा अब सवाल पूछ रहा है —
मेहनत करने वालों को न्याय कब मिलेगा?
#बेरोजगारी #युवा_आवाज #लाठीचार्ज #शिक्षक_बहाली #बिहार_युवा ्यर्थी

11/05/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी
के कर-कमलों द्वारा सहयोग हेल्पलाइन नम्बर 1100 एवं सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in (रियल टाईम मॉनिटरिंग सिस्टम) लोकार्पण।
दिनांक: 11 मई 2026
समय: 12:30 बजे अपराह्न
स्थानः संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना
Samrat Choudhary
Home Department, Govt. of Bihar of Vision Bihar

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Siwan?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address

7J43+86G, Goreakothi
Siwan
841434