Niswarth Seva Rasoi

Niswarth Seva Rasoi

Share

जिंदगी का एक हिस्सा जरुरतमंद के नाम

10/04/2025

श्रीगंगानगर: 14 वर्षों से जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन करा रही *“निस्वार्थ सेवा रसोई”* कनक के सीजन में गेहूं सहयोग की अपील

श्रीगंगानगर। शहर की जानी-मानी समाजसेवी संस्था “निस्वार्थ सेवा रसोई” बीते 14 वर्षों से जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवा रही है। यह सेवा कार्य समाज के सहयोग से संचालित होता है और अब तक हजारों भूखे लोगों के लिए यह रसोई आशा की किरण बन चुकी है।

संस्था के सेवादार विक्रम सुथार ने कनक (गेहूं) के सीजन में एक महत्वपूर्ण अपील करते हुए कहा, “हम सभी किसान भाइयों और भामाशाहों से अनुरोध करते हैं कि वे संस्था को गेहूं का सहयोग अवश्य दें, जिससे यह सेवा कार्य निरंतर चलता रहे और कोई भी भूखा न सोए।”

“निस्वार्थ सेवा रसोई” पूरी निष्ठा के साथ नियमित रूप से जरूरतमंदों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवा रही है। इस पुनीत कार्य के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से सहयोग मिल रहा है और संस्था जनसहयोग के बल पर सेवा का विस्तार कर रही है।

जो भी इस सेवा से जुड़ना चाहते हैं या सहयोग करना चाहते हैं, वे निम्नलिखित नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:

संपर्क: 9887662862

“आपका छोटा सा सहयोग किसी के जीवन में बड़ी राहत बन सकता है। आइए, मिलकर इस सेवा को और मजबूत बनाएं।”

Want your organization to be the top-listed Government Service in Sri Ganganagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Sri Ganganagar
3357001