Dr.Gunshekhar

Dr.Gunshekhar

Share

85852 is your Facebook confirmation code

14/09/2023

हिंदी दिवस पर एक गीत
---------------------------------------
हिदी बोलें पढ़ें ,लिखें सब हिंदी को अपनाएँ।
- डॉ.गंगा प्रसाद शर्मा 'गुणशेखर'
अपनेपन की मिसरी घोले मीठे बोल सुहाएं।
हिदी बोलें, पढ़ें ,लिखें सब हिंदी को अपनाएँ।

संस्कृत है वटवृक्ष राष्टृ की फैली सरल जटाएँ
असमी,उड़िया, गुजराती औ मलयालम भाषाएँ
तमिल,तेलगू,कन्नड़, बांग्ला सुंदर-सी शाखाएँ
सब में मधु घोला है सारी अमृत ही बरसाएँ
इनको छोड़ पराई माई कैसे गले लगाएँ.
अपनी भाषा पढ़ेँ,लिखेँ औ उसको ही सरसाएँ।।

जहाँ किसी ने अपनी माँ का आदर नहीं किया है
कहो कहाँ पर गरल अयश का उसने नहीं पिया है
गौरव मिलता उसी वीर को जिसने माँ का मान किया
माँ की खातिर खुद को जिसने हँस-हँस के कुर्बान किया
अपनी माँ ठुकराकर कैसे गीत और के गाएँ?
हिदी बोलें पढ़ें ,लिखें सब हिंदी को अपनाएँ।।

अपनी आज़ादी की खातिर अपनी ही भाषाएँ
लड़ने वाले वीरों के हित करती रहीं दुआएँ
और बाँचती रहीं सदा ही उनकी अमर कथाएँ
अंग्रेज़ी ने कब आँकी हैं जन-मन की पीड़ाएँ
फिर क्यों इतनी ममता उससे ,क्योंकर मोह दिखाएँ ?
हिदी बोलें पढ़ें ,लिखें सब हिंदी को अपनाएँ।।

अपनी सरिता का जल पीते ,अपना अन्न उगाते
अपनी धरती का हर कोना फ़सलों से लहराते
अपनी भाषाएँ हैं अपनी परम पुनीत ऋचाएँ
अपनेपन की हो सकती हैं इनसे ही आशाएँ
अब तो और नहीं इंग्लिश की फैलें जटिल लताएँ।
हिदी बोलें पढ़ें ,लिखें सब हिंदी को अपनाएँ।।
*****

08/07/2023
Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Surat?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Surat