The Udaipur Updates
News/Media/Entertainment
ड्रोन से निगरानी, बायोमेट्रिक जांच के बाद प्रवेश, री-नीट पर प्रशासन की कड़ी नजर
**मेवाड़ की अस्मिता पर प्रहार: महाराणा विश्वराज सिंह की तस्वीर के कथित अपमान पर उबला राजपूत समाज**
एनसीईआरटी (NCERT) के पाठ्यक्रम में मराठा साम्राज्य के नक्शे में राजस्थान के कुछ क्षेत्रों को दिखाए जाने पर महाराणा विश्वराज सिंह, ब्रिगेडियर भूपेश सिंह हाड़ा और इतिहासकार राजवीर सिंह चलकोइ द्वारा जताई गई सार्वजनिक आपत्ति के बाद, मुंबई के एक कार्यक्रम में विरोध के दौरान इन विभूतियों की तस्वीरों को पैरों तले रौंदने का बेहद निंदनीय मामला सामने आया है। इस कथित अपमान की खबर और वीडियो वायरल होते ही उदयपुर सहित पूरे मेवाड़ क्षेत्र के राजपूत समाज और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। सर्वसमाज ने इसे मेवाड़ के शौर्य, इतिहास और अस्मिता पर सीधा प्रहार बताते हुए सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक तीखा विरोध दर्ज कराया है और प्रशासन से चेतावनी भरे लहजे में मांग की है कि इस घृणास्पद कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ अविलंब सख्त से स
Click here to claim your Sponsored Listing.