RAJAN VLOGS
जय श्री राम 🙏🙏
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में एक नई कहानी लिखी जा रही है और इसका नाम है वैभव सूर्यवंशी. 15 साल के इस बल्लेबाज ने जो किया है, वो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लग रहा.राजस्थान रॉयल्स के इस यंग ओपनर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 202 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए मैच को एकतरफा बना दिया. 26 गेंदों में 78 रन की उनकी पारी ने RCB के गेंदबाजों की पूरी रणनीति ध्वस्त कर दी.
शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सूर्यवंशी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख तय कर दिया. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाज उनके सामने बेअसर नजर आए. मैदान पर जो हुआ, उसका तो गुवाहाटी के बारसापरा . लेकिन असली ‘फुल सर्कल मोमेंट’ मैच के बाद देखने को मिला. मैच खत्म होने के बाद सूर्यवंशी ने विराट कोहली से ऑटोग्राफ लिया. कोहली ने राजस्थान की कैप पर लिखा - प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया (Dear Vaibhav, well done).यह मैसेज छोटा था, लेकिन इसका मतलब बहुत बड़ा था. क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी से मिली ये तारीफ किसी भी युवा के लिए बड़ी उपलब्धि होती है.
| | | | |