Rohit Singh
Journalist
आज सोशल मीडिया पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे एक भी सैनिक की क्षति नहीं हुई है। ये बयान उन्होंने 7 मई को संसद में दिया था। जबकि भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग में 10 मई को जवानों की शहादत की बात स्वीकार की गई थी।
7 मई के ऑपरेशन पर रक्षा मंत्री की टिप्पणी और पूरे सैन्य अभियान के दौरान हुई घटनाओं में फर्क है। दरअसल, 10 मई को ही डीजीएमओ ने व्यापक संघर्ष के दौरान हुई सैन्य क्षति की बात स्वीकार की थी।
सब याद आ गया न ? थोड़े से आँसू आ गए न ?
10/01/2025
कहानियों का ढेर, ये टूट हुए फूल। जमीन पर लेटे हुए,
सबसे ऊपर वाले से कह रहे हैं। एक दिन तुम भी आओगे वहीं पर, जहाँ मैं हूँ।
कुदरत का सिलसिला है ये, कायदा है ये। आसमान की बुलंदियाँ झुक जाएँगी। टेढ़ी होने लगेगी नजर। दिखाई देगा सब साफ़, लेकिन नहीं कह पाओगे। उड़ते परिंदों को देखोगे, पकड़ना चाहोगे लेकिन सीमाओं में बंध जाओगे।
सब बंधे हैं, तो तुम कौन हो? अलग हो यदि, तो देखो महसूस करो, छोड़ दो उन आसमान की बुलंदियों को, उन हवाओं के झोंकों को, उस उड़ान को…झूठी है वह उड़ान, क्योंकि गिर जाएगी एक दिन।
जीवन सार
Click here to claim your Sponsored Listing.