IrphanSiddiqui
इल्ज़ाम दूसरों के सर न इस क़दर रखें
24/01/2026
सोने का दाम 1,59,000 रुपए तक बढ़ चुका है.
सोने की दुकानों में खरीदारी नही है. भीड़ भी नही है, फिर इतना रेट क्यों बढ़ रहा है.
मार्केट में किसी भी चीज की डिमांड अधिक हो और सप्लाई कम हो, तभी दाम आसमान छूते हैं. चाहे वो टमाटर ही क्यों न हो.
दरअसल सोना आम आदमी या मिडिल क्लास के खरीदने से नही बढ़ रहा है. उनके पास तो पैसा भी नही है.
बड़े बड़े निवेशक, उद्योगपति और देश के राष्ट्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं. RBI भी सोना खूब खरीद रहा है ताकि विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रख सके.
जब 100 करोड़ कमाने वाले, 1000 करोड़ कमाने वाले और 10,000 करोड़ कमाने वाले सोना सुरक्षित निवेश के तौर पर खरीद रहे हैं, तब 50,000 कमाने वाला व्यक्ति भी सोना नही खरीद पाएगा. उसकी पहली प्राथमिकता आटा चावल और दवाएं होती है.
Click here to claim your Sponsored Listing.