NSS

NSS

Share

S.S.L.JAIN PG COLLEGE VIDISHA N.S.S. UNIT

Photos from NSS's post 02/03/2026

जय हिंद 🇮🇳
📍 राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) – सात दिवसीय विशेष शिविर
📅 दिनांक: 26/02/2026 | स्थान: सुनपुरा
तृतीय दिवस दैनिक गतिविधि
शिविर की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी, योग एवं व्यायाम से हुई। इसके बाद रोल कॉल एवं अल्पाहार संपन्न हुआ। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नालियों की सफाई कर महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा रंगोली और शिविर दर्पण बनाकर अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित की।
बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता ठाकुर (प्राथमिक शाला, ग्राम सोनपुरा) ने शिविर कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयश्री बोराना ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयश्री बोराना एवं प्रो. अंकित शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।
शाम को समीक्षा बैठक, चाय चर्चा, रात्रि भोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें अंधश्रद्धा उन्मूलन, “भोजन व्यर्थ न जाए” विषय पर एकांकी एवं नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं।

Photos from NSS's post 26/02/2026

जय हिन्द 🇮🇳

प्रथम दिवस
एसएसएल जैन पीजी महाविद्यालय विदिशा मध्य प्रदेश की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 24 फरवरी से 02 मार्च 2026 तक ग्राम सुनपुरा में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिवस में महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमान डॉ एस के उपाध्याय द्वारा शिविरार्थियों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम सुनपुरा जिला विदिशा के लिए रवाना किया गया। सुनपुरा में स्थित पंचायत में स्वयंसेवकों द्वारा शिविर में रैली पोस्ट का निर्माण किया। परियोजना कार्य के अंतर्गत शिविर को सही तरीके से व्यवस्थित किया। साथ ही पंचायत परिसर की साफ-सफाई की गई। महाविद्यालय से प्रोफेसर अमृता सेन उपस्थित रहे और शिविर की शुभकामनाएं देते हुए सभी का उत्साह बर्धन किया। और उन्होंने शांति और सद्भावना के साथ रहने हेतु प्रेरित किया साथ ही रासेयो खेल खेले। सायंकाल रोल कॉल एवं शिविर के दिन भर के कार्य का मूल्यांकन किया गया। स्वयंसेवको को शिविर संबंधी निर्देश दिए गए एवं डायरी लेखन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती डॉक्टर जय श्री बोराना सहायक कार्यक्रम श्रीमती अंकित शर्मा अनुशासन में रहने हेतु प्रेरित किया एवं शिविर संबंधित अन्य जानकारियां दी।

Telephone