Mala Rajya Laxmi Shah
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mala Rajya Laxmi Shah, Design & Fashion, Ravindra Puri Dehradun Uttarakhand India, Kuala Lumpur.
31/05/2025
लोकमाता' अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर देहरादून महानगर के अंबेडकर नगर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर जनसंवाद किया।
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी हम सभी के लिए प्रेरणा की प्रतीक हैं। उन्होंने संकटों का साहसपूर्वक सामना करते हुए शस्त्र एवं शास्त्र दोनों में दक्षता प्राप्त की। 30 वर्षों तक सुशासन चलाकर छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य की भावना को आगे बढ़ाया। उनके शासन का आधार आध्यात्मिकता और सेवा भाव था।
सेवा, सुशासन और न्याय के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित करने तथा जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।
18/05/2025
महान ऋषियों, मुनियों एवं तपस्वियों की तपोभूमि देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर Bharatiya Janata Party (BJP) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
-Shri J.P.Nadda ji
11/05/2025
विगत दिनों भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री Manveer Chauhan मनवीर चौहान जी की धर्मपत्नी श्रीमती उमा चौहान जी का आकस्मिक निधन हो जाने पर उनके देहरादून स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट की!
श्री बद्री विशाल जी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
08/05/2025
देवभूमि उत्तराखंड, देहरादून में माननीय संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप-समिति की निरीक्षण बैठक में सहभागिता की।
अपने निरीक्षण के दौरान सरकारी उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन की समीक्षा की तथा बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Kuala Lumpur
248001