Pawan Saini

Pawan Saini

Share

State Gen.Sec.BJP Haryana
Ex.M.L.A Ladwa Constituency
Ex.State President- Doctor Cell BJP, Haryana.

Photos from Pawan Saini's post 07/06/2026

विकास पुरी एवं आजाद नगर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में बरसाती पानी की निकासी हेतु 9 करोड़ 93 लाख 32 हजार रुपये की लागत से बनने वाले परियोजना को स्वीकृति मिलने पर कॉलोनी वासियों में खुशी का माहौल है। वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के लोगों को इस परियोजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने परियोजना के अनुमोदन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बरसात के मौसम में जलभराव के कारण होने वाली परेशानियों से निजात मिलने के साथ-साथ आवागमन भी सुगम होगा।
क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी परियोजना के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कार्य को शीघ्र शुरू करवाने की अपेक्षा जताई।

06/06/2026

2 अक्टूबर, 2014 को राजघाट से शुरू हुई स्वच्छता की वह अलख, आज भारत की आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की क्रांति बन चुकी है।

'स्वच्छ भारत मिशन' से शुरू हुआ यह सफर आज खुले में शौच से मुक्ति (ODF), नदियों के कायाकल्प, गोवर्धन योजना (वेस्ट टू वेल्थ) और 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के जरिए स्वच्छ ऊर्जा क्रांति तक पहुंच चुका है। उद्देश्य साफ है, एक ऐसा भारत, जहां प्रगति और प्रकृति साथ-साथ चलें।

पर आइए संकल्प लें, अपनी धरती मां को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने में हम अपना हर फर्ज निभाएंगे। आज से ही अपनी आदतों को पर्यावरण-अनुकूल बनाएंगे और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य सौंपेंगे। 🌍🤝

Telephone

Website