Health Baba
Health And Lifestyle Tips In Hindi
07/08/2024
खाली पेट चाय पीने के नुकसान
आमतौर पर लोगों के दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से होती है। चाय के दीवाने भारत में ही नहीं दुनियाभर में रहते है। चाय का सेवन सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है।चाय का सेवन कम से कम करना चाहिए, लेकिन खाली पेट चाय पीते है, तो गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती है। आइए जानते है कि खाली पेट चाय क्यों नहीं पीना चाहिए?
एसिडिक सिस्टम:-शरीर में एसिडिक सिस्टम होता है। अगर आप खाली पेट चाय पीते है, तो शरीर में एसिडिक की मात्रा तुरंत बढ़ने लगती है, जिसके कारण समस्याएं होने शुरू होती है।
गैस की समस्या:- जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है वो खाली पेट चाय पीते है, तो तुरंत गैस की समस्या उत्पन्न होने लगती है।
सीने में जलन:- खाली पेट चाय पीने से सीने में जलन की समस्या होने की संभावना होती है। लंबे समय से शरीर कुछ खाता पीता नहीं है और जब अचानक चाय पीते है, तो सीने में जलन होने लगती है।
शरीर में पानी की कमी:- यदि आप रोज खाली पेट चाय का सेवन करेंगे, तो शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिसके कारण डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है।
इस समय पिएं चाय :- चाय का सेवन कम से कम करना चाहिए। चाय पीने के लिए भोजन करने के 1 घंटे बाद का समय ठीक माना जाता है।
06/08/2024
डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक खतरनाक समस्या है। डायबिटीज हाई होने से हार्ट की समस्या होने लगती है, इसलिए इसको कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है।गलत खानपान के कारण डायबिटीज हाई होता है। डायबिटीज के मरीजों को कुछ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए वरना शुगर बढ़ सकता है।
🍇🍌🍋
लीची न खाएं:- डायबिटीज के मरीजों को लीची का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स और शुगर पाया जाता है।
केला न खाएं:- केला सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन डायबिटीज वालों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक साबित होता है। इन लोगों को केला नहीं खाना चाहिए।
चीकू न खाएं:- अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो भूलकर भी चीकू का सेवन न करें। चीकू खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।
तरबूज न खाएं:- तरबूज पानी से भरपूर फल है, लेकिन शुगर के रोगियों को नहीं खाना चाहिए। दरअसल, इसमें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है।
अंगूर न खाएं:- खट्टे-मीट्टे अंगूरों को सेवन भी डायबिटीज की समस्या में नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा अधिक होती है।
Click here to claim your Sponsored Listing.