Keval Kumar meena

Keval Kumar meena

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Keval Kumar meena, Social Media Agency, Agra.

06/02/2025

मीना पंचायत में माननीय पटेलों द्वारा पारित बिल l

1. दहेज बंद करो, देना है तो हो-हल्ला मत करो l

2. किसी भी प्रोग्राम में पहरावनी बंद करो, हाँ जो वेश मंगवाए है उनको इकठ्ठे देदो हम बाद में उनको उड़वा लेंगे l

3. लड़का और ल़डकि को अकेले मैं दिखाओ, जिससे बाद मैं कुछ हो गया तो कहने को मौका मिल जाएगा कि हमसे तो बिना कुछ पूछे ही रिस्ता कर लिया था l

4. जन्मदिन मत मनाओ, हाँ उसके नाम पर सात दिन रामायण की रामायण बिठा लो और पंडितों को जीवो दो l पुन्य मिलेगा l

5. नचनियो अश्लील रील ना बनाए, अगर बना दी तो कोई नहीं हम उसको लाइक कर के व्यू बड़ा देंगे ताकि उसका विश्वास बढ़े l

6.यात्राओं,अंधविश्वास पर रोक करो, हाँ गांव में उगाई करवा के मंदिर बनवा सकते हो l

7.युवाओं को नशे से प्रतिबंध करे, हाँ बस खुद के बेटे पर नजर
ना रखे l

8.टीका प्रथा में सिमित व्यक्ती ही पहुचे, लेकिन टीका लेके पहुचे जरूर l

9. अब शादियाँ दिन में ही होंगी, ताकि हम लोग लोग पूरे दिन अच्छे से रुक कर उसमें कमियां निकाल सके ,कि धूप में खाना खिला दिया, कूलर एसी , नहीं लगाई हमारे लिए l

10. D.J बंद करो, ताकि शादी कम और तिये की बैठक ज्यादा लगे l
11.न्योता को whatsapp से भेंजो , लेकिन आड़ू के पादु ,लवरडूंऔ के साडूं सबको भेजो l कम लोगों को सेड किया तो सामाजिक नहीं कहेंगे आपको l

12. मौत पर कपड़े मत ले जाओ, लेकिन दाग मे, तिये में, बारहवे में भूगगा भर के पहुचे l

13. मृत्यु पर गंगा स्नान बाद पहरावनी मत करो l लेकिन दो
बोलेरो भर के गंगा का पुण्य लेके आओ जरूर l

14. शादियों में अतिशबाजी ना करे, क्युकी माननीय पटेल सहाब गुपचुप लेनदेन कर के हुक्का पीने में डिस्टर्ब होते है l

15. ये नियम सिर्फ गरीब और आम आदमी पर लागू है l बाकी जुते वाले, पैसे वाले, और माननीय पटेल वर्ग का इन नियमों से कोई लेना देना नहीं है l

बुरा लगे तो माफ़ करना लेकिन वास्तविकता यही है l

Want your business to be the top-listed Media Company in Agra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Agra
282001