News Tree
News Tree transmits original views of the viewers and also believes in spreading the truth.
|| ईद उल अज़हा पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में देहली गेट थाना क्षेत्र स्थित शाहजमाल ईदगाह परिसर में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बैठक आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में एसपी सिटी, एडीएम सिटी, नगर निगम, बिजली विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि ईदगाह परिसर में ही ईद उल अज़हा की नमाज अदा की जाएगी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नमाज दो शिफ्टों में कराई जाएगी। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों के साथ अधिकारियों ने वार्ता कर शासन की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की तथा उनकी समस्याओं को भी सुना।
बैठक में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। साफ-सफाई से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए नगर निगम अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ईदगाह परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में CCTV और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।
अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
24/05/2026
|| मदरसे के छात्र ने जीता नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल...
अलीगढ़ के तामीर ए मिल्लत के कक्षा 12 के छात्र अबुज़र ने किया कमाल, नेशनल कराटे चैंपियनशिप ग़ाज़ियाबाद में जीता गोल्ड मेटल..
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Aligarh