decodingkarma.in
This page is created to reach masses, so that maximum people can take advantage of Mr. Gautam's surpr
26/08/2021
शनि यानी सैटर्न एक रहस्य्मयी गृह है। ज्योतिष में इसका एक महत्वपूर्ण स्थान है , शनि किसी भी जातक के कार्यस्थल , नौकरी , व्यवसाय ,आय , आयु आदि को नियंत्रित करता है। शनि हमारे आकाश मंडल का सबसे आखिरी गृह है उसी प्रकार यह अपने जातक को जीवन में एकांत पसंद, शांत किन्तु कठोर , अंतर्मुखी बना देता है। शनि से प्रभावित जातक काफी मेहनती और शोध करता यानी रिसर्च ओरिएंटेड देखे जा सकते है। शनि के जातक जीवन के उत्तरार्ध में कोई विशेष कार्य करते देखे जा सकते है। शनि सूखा गृह होने के कारण अपनी जातक को भी कम भावना प्रधान एवं प्रैक्टिकल बना देता है। ऐसे लोग व्यवहारिक एवं डिप्लोमेटिक होते है। उनमे गहराई का समावेश देखने को मिलता है। यदि आप काफी प्रैक्टिकल और धैर्यवान है तो कहा जायेगा की आपके ऊपर शनि का अच्छा प्रभाव है किन्तु इसके उलट यदि आप जल्दबाज़ हे और भावनाओ में खोये रहते है तो कह सकते है शनि से आप लाभ नहीं ले पा रहे। शनि से प्रभावित लोग कम मेलजोल रखते है किन्तु कर्त्वय परायण देखे जा सकते है। जॉब में यह लोग अच्छा कर लेते है उनको काम की समझ अच्छी होती है और रूटीन वर्क्स में जैसे ऑपरेशन्स , बैकेंड , लेबर इंटेंसिव कार्य बहुत अच्छे से कर लेते है। जो लोग किसी माह की 8 , 17 , 26 तारीख को जन्मे है वह शनि प्रधान कहे जा सकते है। ऐसे लोग मिनरल्स , ऑयल्स , स्टोन्स , कंक्रीट आदि का कार्य अच्छे से कर लेते है।
ज्योतिषाचार्य,हरबोलोजिस्ट अंकुर गौतम
२ ६ -८-२१
26/08/2021
हमारा स्वास्थय हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हे, सोलर सिस्टम यानि आकाश मंडल में घूम रहे ग्रहो का हमारे स्वस्थ्य पर एक उल्लेखनीय प्रभाव पड़ता हे। जैसे सूर्य हमारे अंदर विटामिन डी का कारक हे, उसी प्रकार चन्द्रमा जल तत्त्व का कारक हे। सूर्य हमारे शरीर में टेस्टोस्टेरोन , हड्डिया , रक्त कोशिकाएं , लिवर बाइल , जठराग्नि को कण्ट्रोल करते है। उसी प्रकार बाकी नौ गृह भी शरीर के विभिन्न अंगो , ऑर्गन्स , टिस्सुस को कंट्रोल करते है। हमारे होरोस्कोप में बन रहे शुभ योगो से हमको उच्च स्वस्थ्य की प्राप्ति होती है वही दुर्योग हमारे स्वास्थय को नुकसान भी पहुंचाते है। ज्योतिष एक बहुत अच्छा माध्यम है यह समझने का की किस तरह के रोग हमको घेर सकते हे और किस समय में ज्यादा स्वस्थ्य को हानि करेंगे। जिस प्रकार से नौ गृह और २७ नक्षत्र हमारे शरीर की विभिन्न कोशिकाओं और तंतुओ को नियंत्रित करते है उसी प्रकार यही ग्रह और नक्षत्र पृथ्वी पर मौजूद विभिन्न वनस्पतियो और पेड़ पोधो को भी नियंत्रित करते है। तो बहुत आसानी से यह पता लगाया जा सकता है की आपको जो रोग हुआ है वह किस गृह के कारण है , उसी प्रकार हम नुक्सान यानि रोग देने वाले गृह की वनस्पतियों से उस रोग का निदान भी कर सकते है।
ज्योतिषाचार्य अंकुर गौतम
२७-८-२१
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Shivalay, Krishna Vihar Colony
Aligarh
202001
Opening Hours
| Monday | 9am - 6pm |
| Tuesday | 9am - 6pm |
| Wednesday | 9am - 6pm |
| Thursday | 9am - 6pm |
| Friday | 9am - 6pm |
| Saturday | 8am - 6pm |
| Sunday | 8am - 6pm |