Prabhat Compu Services
We offer pioneer services in Computer Graphic Designing for last 15 years.
माऊस व्हील एक तीसरा बटन :
===================
माऊस व्हील एक तीसरे बटन की तरह काम करता है। किसी भी लिंक पर माऊस व्हील को क्लिक करने से वह web page सीधे एक नए टैब में खुल जाता है। किसी भी खुले हुए टैब पर माऊस व्हील क्लिक करने पर वह टैब बन्द हो जाता है।
14/04/2013
इंटरनेट पर चैट तथा बातचीत करने के लिए कई अलग-अलग सॉफ़्टवेयर हैं जैसे कि गूगल टॉक, याहू मैसेंजर, स्काईप, इत्यादि। इन सबको अलग-अलग प्रयोग करने की जगह अगर पिडगिन (http://pidgin.im/ ) नामक मुक्त सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल किया जाय तो यह लगभग सभी चैट सॉफ़्टवेयर का काम अकेले ही कर सकता है। इसके द्वारा किसी भी ऐकाउंट से चैट की जा सकती है चाहें वो गूगल हो, हॉटमेल, याहू, फ़ेसबुक, या कोई और। यही नहीं इसमें एक ही बार में अनेक ऐकाउंट से चैट तथा बात की जा सकती है। इसका एक और आकर्षण यह है कि यह विंडोज़ के साथ-साथ अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे मैक ओ एस, लिनक्स, बी एस डी, इत्यादि पर भी उपलब्ध है।
Pidgin, the universal chat client A free chat client used by millions. Connect easily to MSN, Google Talk, Yahoo, AIM and other chat networks all at once.
06/10/2012
लैपटॉप में हार्ड ड्राइव को चेंज करना डेस्कटॉप में हार्ड ड्राइव चेंज करने के मुकाबले थोड़ा मुश्किल है लेकिन अगर आप सावधानी पूवर्क हार्ड ड्राइव बदल सकते हैं। सबसे पहले आपको कौन सी हार्ड ड्राइव लैपटॉप में लगानी है इसका चुनाव कर लें। उदहरण के तौर पर अगर आपका लैपटॉप स्लिम है तो हो सकता है लैपटॉप में 2.5 इंच की वाइड हार्ड ड्राइव लगे। वैसे आजकल ज्यादातर लैपटॉप में 2.5 इंच की 4,200 आरपीएम, 5,400 आरपीएस और 7,200 आरपीएम हार्डड्राइव लगती हे जिनकी मैमोरी साधारण तौर पर 2.5 इंच के करीब होती हैं।
बैकप तैयार कर लें
जब भी लैपटॉप में हार्डड्राइव बदले अपने डेटा का बैकप जरूर लें लें। इसके लिए ऑनलाइन कई तरह के सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं, आप चाहें तो जेनी बैकप मैनेजर
या फिर एनटीआई बैकअप सॉफ्टवेयर प्रयोग कर सकते हैं। या फिर सीडी और डीवीडी में भी डेटा सेव कर सकते हैं।
पुरानी ड्राइव को बदलें >>>>>>>
सबसे पहले लैपटॉप के बैक पैनल को ओपेन करें और स्लाइट की मदद से ड्राइव निकाल लें, ड्राइव में लगे कनेक्टर को ध्यान से अलग करें। नई ड्राइव लगाने के लिए जैसे पुरानी ड्राइव लगाई थी वैसे ही नई ड्राइव स्लाइड कर लगा दें और कनेक्ट पिन अटैच कर दें। ड्राइव लगाने के बाद लैपटॉप के बैक पैनल को दूबारा बंद कर दें।
अब लैपटॉप ऑन करें, लैपटॉप ऑन करने पर आपका सिस्टम ऑटोमेटिंक नई ड्राइव को रिकॉग्नाइज कर लेगा। अगर आपने पहले कोई बूटेबल डिस्क और रीस्टोर डिस्क लागाई है तो उसे सीडी ड्राइव में लगा दें नहीं तो जो ओएस आपको इंस्टॉल करना है उसकी ओरीजनल सीडी लगा दें। सीडी लगाने के बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन में जो इंस्ट्रक्शन मिले उसे फॉलो करें।
06/10/2012
कैसे करें ऑप्टिकल माउस रिपेयर
कंप्यूटर माउस एक ऐसी डिवाइस है जिसके बिना काम करना बेहद मुश्किल है हालाकि लैपटॉप में टच की पैड की मदद से आप काम कर सकते हैं लेकिन डेस्कटॉप में ये मुमकिन नहीं है। पहले माउस में ट्रैक बॉल लगी होती थी लेकिन आजकल ऑप्टिकल माउस पॉपुलर हैं। अक्सर अगर हमारा ऑप्टिकल माउस खराब हो जाता है तो उसे हम फेंक देते हैं लेकिन अगर आप चाहें तो घर में भी ऑप्टिकल माउस को ठीक कर सकते हैं।
स्टेप- 1 माउस के बैक साइड में दिए गए सभी स्क्रियू को स्क्रीयू ड्राइवर यानी पेचकस से ओपेन कर लें।
स्टेप- 2 इसके बाद माउस के ऊपर लगे पैनल को थोड़ा प्रेशर देकर सावधानी से अलग करें।
स्टेप-3 अब ध्यान से माउस के ऊपर दी गई बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-4 बटन निकालने के बाद माउस में एक स्प्रींग दी गई होंगी। साथ में एक स्प्रिंग बार्ब भी होगा। जिसे धीरें से पुश करके निकाल लें।
स्टेप-5 माउस को ओपेन करने के बाद उसमें दिए गए पैनल के साइड में दिए खाचों को ध्यान से देख लें कहीं उनमें कोई दिक्कत तो नहीं है।
स्टेप-6 अगर माउस के खाचों में कोई दिक्कत है तो उसे पिन की मदद से सही करें।
स्टेप-7 माउस के नीचे दिए गए सेंसर को ब्रश की मदद से अच्छी तरह से साफ कर लें।
स्टेप-8 अब माउस के ऊपरी भाग को ध्यान से खाचों में फिक्स करें और स्क्रयू ड्राइव को लगा कर कस दें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
3/13 Mathura Nagar
Aligarh
202001