Deepak Kumar Shukla

Deepak Kumar Shukla

Share

This is official page for ptrakar Deepak shukla

20/04/2026

प्रिय युवा साथियों,

02 मई को सुबह 9 बजे से वशिष्ठ प्रेसिडेंसी स्कूल भुपियामऊ प्रतापगढ़ में
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए एक भव्य रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

*निःशुल्क पंजीकरण
*निःशुल्क नौकरी

यह मेला उन सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं या बेहतर रोजगार की तलाश में हैं।

भारत की 30 से अधिक कंपनियां और 4000+ नौकरियों का वितरण होगा

👉 यहाँ आपको विभिन्न कंपनियों से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा
👉 अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार पाने का अवसर मिलेगा
👉 आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाने का मौका मिलेगा

रोजगार मेला में निःशुल्क पंजीकरण करने के लिए QR code scan करे अथवा नीचे दिए गए लिंक से गूगल फॉर्म भर कर आवेदन करे
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdF_15XqbLBDMZ5kJj191YObkh0RCwDyUnvpx-A5M0WtCIxhg/viewform

💼 आइए, अपने सपनों को साकार करें और अपने भविष्य को नई दिशा दें।

आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने साथ अपने दोस्तों व साथियों को भी जरूर लाएं।

🙏 आपकी भागीदारी ही इस आयोजन की सफलता है।

08/03/2025

थाना घूरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसीपी कौंधियारा विवेक यादव व राजस्व टीम द्वारा लोगों की समस्या सुनकर निस्तारण कराने का निर्देश दिए।

08/03/2025

पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली ने क्या कहा...

06/10/2024

बारी बजहिया ग्राम सभा में इण्टर लाकिंग रास्ता हुआ ध्वस्त

प्रयागराज कौंधियारा: कौंधियारा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा में जल जीवन मिशन योजना ने पूरे गाँव के मुख्य मार्ग से लेकर पगडंडियों में बने इण्टर लाकिंग रास्ता को ध्वस्त कर दिया है! ऐसे में बरसात ज्यादा होने के कारण पाइप लाइन विछाने के लिए 5 फिट की गहराई में इण्टर लाकिंग रास्ता को उखाड़ कर पाइपलाइन बिछा दिया गया था! और वही गढ्ढा ग्रामीणों के लिए नासूर बन गया है! आये दिन बुजुर्ग महिला पुरुष गिर कर चोटिल हो जाते है और स्कूल में जाने वाले बच्चों को भी गिरकर चोट खानी पड़ जाती है,ग्राम सभा के जिम्मेदारी लेने वाले ग्राम प्रधान, सिगरेटरी,जेई एम आई आदि सभी लोगों का तो कोटा पूर्ण हो गया तो अब इन सभी ध्वस्त इण्टर लाकिंग रास्ते का मरम्मत कौन करायेगा! अगर ऐसा ही चलता रहा तो सभी रास्तों पर लगी इण्टर लाकिंग ईट को धीरे धीरे ग्रामीण ही उठा ले जा रहे हैं! और रास्ता कीचड़ युक्त दुर्घटना ग्रसित रुप लेता जा रहा है!उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एक बार कौंधियारा ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों की इण्टर लाकिंग रास्ते पर विछी जल जीवन मिशन योजनाओं के कारण ही ग्राम पंचायतों की विकास इस समय कीचड़ युक्त हो गयी है, इसके मरम्मत कराने के लिए विभाग को आदेशित करते हुए मरम्मत कार्य कराया जाना चाहिए।

05/10/2024

अजमेर को बड़ी सौगात: आनासागर झील में चला क्रूज

अजमेर:- अजमेर की आनासागर झील में 11.15 बजे क्रूज का उद्वघाटन होने के बाद क्रूज अजमेर की जनता को समर्पित हो गया।

इस क्रूज में नीचे-ऊपर 150 पर्यटक बैठ सकते है. अजमेर-पुष्कर के आमजन के लिए बड़ी सौगात, इससे पर्यटक को बढ़ावा मिलेगा
Highlights

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Allahabad?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Allahabad
212305