Chief Development Officer Almora
Public Servant
29/11/2025
29 नवंबर 2025 को सीडीओ ने विकास भवन में की समीक्षा बैठक, कहा- विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सोमवार को ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नरेगा, एनआरएलएम, रीप, विधायक निधि, सांसद निधि, मुख्यमंत्री पलायन योजना एवं डीडीयूजीकेवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई।
सीडीओ शर्मा द्वारा संबंधित अधिकारियों को समस्त योजनाओं में शत प्रतिशत प्रगति लाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम्य विकास की योजनाओं में अधिकारी अपेक्षित प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाए कि योजनाओं का पूरा लाभ ग्रामीणों को मिले। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के कार्यों में गुणवत्ता के साथ कार्य किए जाएं।
सीडीओ ने कहा कि अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि योजनाओं में प्राप्त धनराशि को जनहित में ही व्यय करें। जो धनराशि विभागों को प्राप्त हो गई है, उसका शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करें। लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक में डीडीओ एसके पंत एवं सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
12/11/2025
आधार कार्ड निर्माण एवं अद्यतन संबंधी बैठक सम्पन्न
आज मुख्य विकास अधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आधार कार्ड बनाए जाने एवं अद्यतन कार्यों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि आधार कार्ड प्रत्येक नागरिक के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है, अतः सभी पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण एवं अद्यतनीकरण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि डाकघर (पोस्ट ऑफिस) के माध्यम से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों का निशुल्क आधार पंजीकरण कराया जा सकता है। इस संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया गया ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आने वाले समय में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति आधार पंजीकरण या अद्यतन से वंचित न रहे, इसके लिए प्रत्येक विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
04/11/2025
दिनांक 04 नवम्बर 2025 को उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर सूर्य मंदिर कटारमल में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा॰ सांसद श्री अजय टम्टा जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह , मुख्य विकास अधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्कूली छात्र-छात्राएं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
☀️
10/08/2024
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने आज हवलबाग स्थित 'अलंकृता ऐपण यूनिट' का निरीक्षण किया। इस यूनिट का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नए अवसर प्रदान करना है। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने महिलाओं के कार्य की सराहना की और आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए।श्रीमती कोण्डे ने इस अवसर पर कहा, "अलंकृता ऐपण यूनिट ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त माध्यम है। जिला प्रशासन इस तरह की पहलों को प्रोत्साहित करता रहेगा और हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।" #महिला_सशक्तिकरण #आत्मनिर्भर_भारत #ग्रामीण_विकास #उत्तराखंड
11/05/2024
बाल विवाह रोकथाम के लिए आकांक्षी विकास खण्ड स्याल्दे में जागरूकता कार्यक्रम
आज आकांक्षी विकास खंड, स्याल्दे में बाल विवाह रोकथाम के लिए एक सफल जागरूकता अभियान चलाया गया!
इस अभियान का लक्ष्य समुदाय को बाल विवाह के खतरों के बारे में शिक्षित करना और इस जघन्य सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ आवाज उठाना था।
कार्यक्रमों में शामिल था -
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बच्चों और ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली , घर-घर जाकर लोगों को बाल विवाह के कानूनों और दुष्परिणामों की जानकारी देना
बाल विवाह रोकथाम के उपायों पर चर्चा करने के लिए ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं के साथ बैठक
बाल विवाह रोकथाम संदेश वाले पोस्टरों का प्रदर्शन
बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने और बेटियों को शिक्षा व बेहतर जीवन देने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करना
बाल विवाह रोकने के लिए मिलकर काम करना जरूरी है! आइए, इस कुप्रथा को जड़ से मिटाएं!
#बालविवाह_नहीं_बाल_विकास
#बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ
#स्याल्दे_विकासखंड
#अल्मोड़ा
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Pandey Khola
Almora
263601