Simalchaura Almora
Simalchaura is a small and beautiful village it's located in Almora District of Uttarakhand state. 130* km from Kathgodam and Ramnagar railway stations.
18/06/2025
सिमलचौरा वार्षिक महोत्सव के दौरान आयोजित वॉलीबॉल और क्रिकेट मैचों के समापन पर सभी खिलाड़ियों के साथ ली गई यह ग्रुप फोटो उन अविस्मरणीय पलों को संजोए हुए है, जिन्हें हम सदैव याद करेंगे। 🏆🏏📸👏💕
धन्यवाद
10/06/2025
ग्राम-तिमिलखेत, क्षेत्र-स्याल्दे निवासी कृष्ण चंद्र ने कृषि इंटर कॉलेज, चनोली (अल्मोड़ा, उत्तराखंड) से 12वीं कक्षा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रमाण दिया। उनकी इस उपलब्धि के लिए उनके माता-पिता श्री दर्शन कुमार व श्रीमती कविता देवी तथा समर्पित शिक्षकों का विशेष आभार।
सिमलचौरा समिति की ओर से उनके माताजी को छोटी सी भेंट प्रदान करते हुए समिति के सदस्य हम सब #कृष्ण_चंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
#कृषि_इंटर_कॉलेज #चनोली 🎉👏💐
धन्यवाद
08/06/2025
सिमलचौरा समिति- जीआर चेरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट स्याल्दे के सहयोग के लिए समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्र वासियों की ओर से विशेष धन्यवाद एवं आभार प्रकट करती है।
समिति वॉलीबॉल और क्रिकेट टीम के सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद एवं आभार प्रकट करती है जिन्होंने इस महोत्सव को यादगार बनाया। सिमलचौरा समिति उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
धन्यावाद।
🏆🎉🙏
#जीआर_चेरिटेबल_हेल्थ_ट्रस्ट #स्याल्दे
08/06/2025
9वां #सिमलचौरा #वार्षिकोत्सव दिनांक 31 मई 2025 को ग्राम सिमलचौरा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वार्षिक समारोह के सफल आयोजन के लिए सिमलचौरा समिति #पुलिस_विभाग, #स्वास्थ्य_विभाग एवं #शिक्षा_विभाग के सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट करती है।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री मनमोहन सिंह उनियाल, सिमलचौरा समिति के अध्यक्ष श्री हरीश कनारी उपाध्यक्ष श्री आनंद गोसाई, कोषाध्यक्ष श्री विक्रम उनियाल, सरपंच श्री भगत सिंह उनियाल, और सभी समाजसेवियों, एवं समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रवासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान किया।
जिन्होंने इस कार्यक्रम में आकर इसे और भी यादगार बनाया, ऐसे युवा गायक #हरीश_बिष्ट जी, क्षेत्र के समस्त बाल कलाकारों, वॉलीबॉल टीम में विजेता रही स्याल्दे की टीम और क्रिकेट में विजेता सिमलचौरा महिला टीम का तहे दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
आप सभी अपना प्यार व स्नेह यूं ही बनाए रखना।
सादर प्रणाम, ्तराखंड
टीम 🎉💥🎊👏💕
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Simalchaura
Almora
263661