apnauttrakhand01

apnauttrakhand01

Share

असल उत्तराखंड का दर्शन कराना ही मेरा मकसद

13/07/2026

#केतन #हत्याकांड याद है न? ये अपने #उत्तराखंड का केतन था। अब सामने आया है कि केतन और उसके दोस्त ने #नाबालिग #किशोरी से #दुष्कर्म किया था। #कोर्ट के आदेश पर #प्राथमिकी दर्ज हो गई है।

Photos from apnauttrakhand01's post 13/07/2026

#राम_मंदिर के बाद #बदरीनाथ #धाम में भी जमकर हाथ साफ किया गया है। #चढ़ावा #चोरी की परते खुलने लगी हैं साथ ही कई अपनों को बचाने का खेल भी शुरू हो गया है... कहां हैं #चौकीदार

24/06/2026

*कमीज के ठोक से पसीना पोंछती महिला*
घर से बाहर रहते हो और अकेले हो तो कई बार खाने का रूटीन गड़बड़ा जाता है। खासकर साधारण और मध्यम आमदनी वाले वे लोग जो घर पर ही खाना बनाने को प्राथमिकता देते हैं, उन्हें ज्यादा जटिलता आती है। यदा-कदा अति व्यस्तता या अधिक आलस की स्थिति में बाहर सस्ता व अच्छा खाने का विकल्प मिल जाए तो अकेले रहने वालों की मौज आ जाती है। कुछ ऐसी ही परिस्थितियों के बीच पिछले दिनों हमारे जीजाजी ने काशीपुर में एक ठिया सुझाया।
बाजपुर रोड पर बस अड्डे के पास एक दंपती ठेला लगाता है। रानीखेत के रहने वाले हैं। बहुत बढ़िया खाना खिलाते हैं। सस्ता भी है। दाल, सब्जी, राजमा, कड़ी, पनीर तक देते हैं..। चलो एक विकल्प मिल गया समझकर मैं थोड़ा निश्चित हो गया। दूसरे-तीसरे दिन ही मैं चला गया। सुबह कार्यालय आने के बाद कुछ खबरें निपटाकर दोपहर बाद यही कोई तीन बजे मैं ठेले की तलाश में निकल गए। सबसे पहले ठेले पर लगे फ्लैक्स पर नजर गई। खाना 60 रुपये थाली। नमस्कार.. और कि हैरै कुशलबात? ठेले पर खड़े-खड़े रोटी बेल रही महिला ने कहा बस बढ़िया। क्या खाओगे? मेरे क्या-क्या है पूछने पर पास की बेंच पर बैठे दुबले-पतले शरीर के व्यक्ति ने जवाब दिया सब्जी, रोटी, राजमा, चावल..। पहले रोटी-सब्जी लगाओ फिर राजमा-चावल खाऊंगा। मैं समझ गया शायद इसी दंपती की बात जीजाजी ने की थी।
मैं बेंच पर उस दुबले-पतले आदमी के बराबर में बैठता, उन्होंने आगाह किया, आंहा- इस पर मत बैठना। ये हमारे जैसे पतले आदमी के लिए है। कुछ कहने के बजाय मैं मुस्कुरा दिया। मैंने बेंच पर हेलमेट रखा और बेंच के दूसरी तरफ रखे प्लास्टिक के स्टूल पर बैठ गया। वो व्यक्ति कोठेदार थाली में खाना सजाने लगे। रोटी बेल रही महिला घुटने तक लंबा सूट पहने है। कमीज से मैच करता प्लाजो सलवार। वह अपने कमीज के अगले ठोक से बीच-बीच में चेहरे व माथे का पसीना पोंछती हैं। होठों पर चटक लाल लिपिस्टिक लगी है। मांग में गाढ़ा सिंदूर। जून की तपिश वाली गर्मी, पसीना और बार-बार उसे पोंछने से चेहरा लाल हुआ पड़ा है। पीछे के गले का जो हिस्सा खुला है वह धूप में जलने से काला पड़ा है।
ठेली के दोनों किनारों से पीछे दीवार तक पुराना तिरपाल बंधा है। ये छांव तो दे रहा है लेकिन बरसात में पानी रोक पाएगा यह स्थिति तिरपाल की नहीं है। बरसात में क्या करते होंगे? मैं खुद ही मैं ये सोच रहा हूं। यह सब देखते-समझते मैं पांच रोटी खा चुका हूं। वह फिर रोटी दे रहे हैं मैंने चावल-राजमा की मांग कर दी। मुझे खाना देकर वह व्यक्ति पास कोयले की भट्टी पर एल्युमिनियम के डेक (पतीले) का ढक्कन हटाकर उस पर डाढ़ू चलाने लगे। इस पर क्या है पूछने पर उन्होंने जवाब दिया रात के लिए मटर उबल रहे हैं। मेरा अगला प्रश्न था रात कब तक रहते हैं। बंद करते-करते 11 बजे जाता है। मैंने दंपती के श्रम को नमन किया। पहाड़ के लोगों और अपने पूर्वजों की ईमानदारी को याद किया..। दंपती के हाथ के खाने के स्वाद ने मुझे तस्दीक करा दी कि ट्रक लेकर देश के कोने-काेने में घूमने वाले ट्रांसपोर्टर को घाट-घाट के पानी व ठेले-ठेले के खाने के स्वाद की परख होती है।
और हां, क्यूआर कोड स्कैन कर 60 रुपये भुगतान करने पर मुझे पता चला, पसीने से लथपथ सुबह 10 से रात 11 बजे तक ठेली पर खड़े-खड़े रोटी बेलने वाली महिला का नाम चंद्रा देवी है। ठेले पर लिखा है महादेव भोजनालय। बड़े-बड़े होटल, रेस्तरां देखने और उनमें खाने का दंभ भरने वालों को मेहनतकश रेहड़ी-ठेली वालों की तरफ भी देखना चाहिए। ये पीढ़ियों के लिए जोड़ने को नहीं, घर चलाने को काम करते हैं।
Ganesh Pandey

24/06/2026

#समाज को क्या हो गया है। रिश्ते क्यों बिखर रहे हैं। #अल्मोड़ा जिले #धौलादेवी #ब्लॉक के #सेली_गांव की घटना झकझोरने वाली है।

23/06/2026

मंच पर भिड़े #कांग्रेस #विधायक िष्ट और #भाजपा नेता अनिल शाही

17/06/2026

समाज का सजग और प्रहरी होना जरूरी है। उत्तराखंड के सीमांत रं समाज के दखल की मैं सराहना करता हूं। प्रदेश के हर समाज को ऐसे ही चैतन्य होना पड़ेगा। इसी से पहाड़ को पिकनिक स्पॉट बनाने की परंपरा थमेगी.

16/06/2026

चंपावत जिले के बनबसा में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का पता तब चला जब युवती को गर्भपात की दवा खिला दी गई और उसकी तबियत बिगड़ गई। मामला अब न्यायालय की चौखट तक पहुंचा है और पीड़िता 18 वर्ष की आयु पूरी कर वयस्क हो गई है।

14/06/2026

रेबीज संक्रमित होने यानी लक्षण दिखाई देने के बाद जान बचाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। इसलिए सावधान रहें, कुत्ते के काटने पर शीघ्र डाक्टर से मिलें और एंटी रेबीज के टीके लगाएं।

14/06/2026

'लड़की हूं फंसा दूंगी' 'तेरी बुआ की छोरी लाग्गू के' कहने वाली #हरियाणा की #पोस्टमैन #पारुल निलंबित.

08/06/2026

#बधाई हो। #अदाणी की आय बढ़ी है। #एशिया के नंबर एक पूंजीपति हो गए हैं। #अंबानी मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर हैं। अच्छा है, इन पूंजीपतियों की आय बढ़ेगी तो देशवासियों की औसत आय खुद बढ़ जाएगी। 😉

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Almora?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Village-Chausala �/Dhauladevi
Almora