DEHTI PALASI ARARIA

DEHTI PALASI ARARIA

Share

जीवन में शांति चाहते हैं तो दुसरों की शिकायतें करने से बेहतर है खुद को बदल लें।

22/05/2026

#अररिया_का_विकास_या_विनाश? 😡👇यह नजारा अररिया विधानसभा के मदनपुर बाजार (मेन रोड) का है। हल्की सी बारिश क्या हुई, पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गई! पैदल चलना तो दूर, गाड़ियों का निकलना भी दूभर हो चुका है।चुनाव के समय जो नेता जाति और धर्म के नाम पर हाथ जोड़कर वोट मांगने आते हैं, जीतने के बाद वे जनता को इसी नरक में रहने के लिए छोड़ देते हैं। अररिया विधायक आबिदुर रहमान जी, चुनाव जीतने के बाद आप 'आशीर्वाद यात्रा' पर निकले थे, लेकिन उसके बाद से आज तक मदनपुर की जनता को आपकी शक्ल तक देखनी नसीब नहीं हुई।क्या इसी विकास के नाम पर जनता ने आपको चुनकर विधानसभा भेजा था? जब वोट चाहिए होता है तब तो बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, और आज जब जनता इस जल-जमाव और कीचड़ से परेशान है, तो जनप्रतिनिधि गायब हैं!शासन और प्रशासन से हमारा सीधा सवाल है कि इस मुख्य सड़क की सुध कब ली जाएगी? मदनपुर की जनता अब इस बदहाली को और बर्दाश्त नहीं करेगी।इस वीडियो/फोटो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सोई हुई सरकार और हमारे माननीय विधायक जी तक मदनपुर की जनता की यह आवाज पहुंचे! RCD Bihar Nitish Kumar Tejashwi Yadav DM Araria

18/05/2026

एक नई शुरुआत, नए संकल्प और आपके अटूट विश्वास के साथ! 🙏✨"गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में,वो तिफ़्ल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले।"मेरे प्रिय वार्ड नंबर 11 के भाइयों, बुजुर्गों और नौजवान साथियों, मैं अशबील नसीम।पिछला चुनाव मैंने लड़ा था, नतीजे चाहे जो रहे हों, लेकिन उस चुनाव ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। शायद पिछली बार मैं आप सभी के दिलों को पूरी तरह से जीत नहीं पाया था, या मेरी कोशिशों में कोई कमी रह गई होगी। मैं अपनी उन कमियों को पूरी ईमानदारी से स्वीकार करता हूँ।लेकिन हार से निराश होकर घर बैठना मेरी फितरत नहीं है। इन बीते सालों में मैंने अपनी कमियों को सुधारा है और आपके बीच रहकर आपकी समस्याओं को करीब से देखा है। इस बार, मैं दुगनी मेहनत, साफ नीयत और पूरी ताकत के साथ देहाती दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 11 से वार्ड सदस्य के रूप में आपकी सेवा करने के लिए फिर से मैदान में हूँ।Inshallah! इस बार मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं न सिर्फ आपके हक की आवाज बनूँ, बल्कि अपने काम और व्यवहार से आप सभी का दिल और भरोसा भी जीत सकूँ। जीत-हार ऊपर वाले के हाथ में है, लेकिन आपकी लड़ाई लड़ना मेरा फर्ज है।🤝 मुझे एक मौका दीजिए, मैं आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। इस बार बदलाव होकर रहेगा!आपका अपना,अशबील नसीम(वार्ड सदस्य प्रत्याशी, वार्ड नंबर 11)

16/05/2026

📢 #जवाब_चाहिए: 7 साल से बनकर तैयार कस्तूरबा स्कूल आखिर चालू क्यों नहीं हुआ?बड़े ही दुख और आक्रोश के साथ यह बात उठानी पड़ रही है कि हमारे देहाती दक्षिण पंचायत (अररिया) के 'जाकिर एकेडमी हाई स्कूल' प्रांगण में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की भव्य बिल्डिंग पिछले 7 वर्षों से बनकर तैयार खड़ी है।लेकिन अफ़सोस! आज तक इस स्कूल में बच्चों की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। सरकारी पैसे का ऐसा दुरुपयोग और हमारे बच्चों के भविष्य के साथ ऐसा खिलवाड़ कब तक चलेगा?हमारी मांगें और अपील:1️⃣ पंचायत के माननीय मुखिया जी और जाकिर एकेडमी के प्रधानाध्यापक (Principal) इस गंभीर मामले पर तुरंत संज्ञान लें और वरिष्ठ अधिकारियों से बात करें।2️⃣ जिला शिक्षा विभाग (DEO अररिया) के अधिकारियों से निवेदन है कि इस बंद पड़ी बिल्डिंग को जल्द से जल्द चालू करवाकर इसमें शिक्षिकाओं और स्टाफ की बहाली की जाए।3️⃣ जिला परिषद अध्यक्ष आदरणीय आफताब अजीम (पप्पू अजीम) साहब से हमारी विशेष गुजारिश है कि वे इस मामले को शिक्षा विभाग के सामने मजबूती से रखें और बेटियों की शिक्षा के लिए इस स्कूल को चालू करवाने की प्रक्रिया शुरू करवाएं।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Araria?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Araria