Vision 24 stp
vision 24 stp
26/05/2023
सीतापुर - बीजेपी से सदर नगर पालिका सीट पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने आज कर्तव्यपरायणता की शपथ ली। एसडीएम सदर ने नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी के साथ ही साथ 30 नगर पालिका वार्डो के सभासदों को भी एसडीएम ने शपथ ग्रहण करायी है।
शहर के उत्सव गेस्ट हाउस में आयोजित शपथ ग्रहण के दौरान बीजेपी नेता और विधायकगण भी मौजूद रहे है। बीजेपी से नव निर्वाचित नपा अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने कहा कि इस शपथ ग्रहण के बाद उनका सबसे पहली प्राथमिकता शहर को गंदगी से निजात दिलाना है और शहर को स्वच्छ रखने की आम जनमानस से अपील भी की हैं। इस शपथ ग्रहण के दौरान शहर के व्यापारी, आम नागरिक और बीजेपी नेता सहित कार्यकर्ता भी मौजूद रहे है।
#सीतापुर
28/04/2023
नैमिषारण्य ज्ञान को समेटे हुए हमेशा आस्था का केंद्र बिंदु रहा है, जीवन को धन्य करने के लिए नैमिष आया हूं : सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीतापुर, उत्तर प्रदेश के सीतापुर मिश्रिख मेला मैदान पहुंचने के बाद योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इनके हाथों में पिस्टल थी और युवाओं को टेबलेट देने का काम हमारी डबल इंजन सरकार ने किया है. सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार इन टैबलेट से लैस युवाओं को प्रशिक्षण देकर इस यूपी में करीब 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का काम करेगी. सीएम योगी ने कहा कि काशी और अयोध्या की तर्ज पर भारत की विरासत नैमिषारण्य का चहुंमुखी विकास होगा. नगर निगम प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगते हुए सीएम योगी ने कहा कि कचरा शहरों को हटाकर स्मार्ट सिटी देखना है तो भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार लानी होगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महर्षि दधीचि की तपोस्थली, अध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी मिश्रिख-नैमिषारण्य के मेला मैदान की पावन धरती पर पहुंचकर नैमिष भूमि को नमन करते हुए सभी का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि नैमिषारण्य ज्ञान को समेटे हुए हमेशा आस्था का केंद्र बिंदु रहा है इसलिये जीवन को धन्य करने के लिए नैमिष आया हूं। इसके साथ सीएम योगी ने कहा कि महर्षि दधीचि ने मानव कल्याण के लिये अपना शरीर दान किया, ऐसे महर्षि जी को मैं शत-शत नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में ट्रिपल इंजन लग जायेगा तो एक तरफ विकास होगा, वहीं दूसरी तरफ माफियाओं का अंत हो जाएगा। पिछले नौ वर्षाे में भारत की तकदीर बदली है, कितना परिवर्तन हुआ है किसी से छुपा नही है। पहले जगह जगह उपद्रव हो रहे थे,
भारत का दुनिया में कोई स्थान नही था, परन्तु आज भारत को दुनिया मे सम्मान की निगाहों से देखा जाता है दुनिया भारत को आशा भरी निगाहों से देखती है।
सूडान संकट में भारत ने बहुत सहायता दिया है, जिसका श्रेय हमारे देश का मिल रहा है। हमारी सरकार में हर गरीब को आवास, शौचालय, राशन, वैक्सीन मिल जाना नए भारत की तस्वीर है। प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, एयरवे बन रहा है। काशी चमक चुकी है, अयोध्या की नई तस्वीर आ रही है। मथुरा का विकास हो रहा है, अब नैमिष का नंबर आ गया है। इलेक्ट्रिक बस धंुवा रहित प्रारम्भ हो गई है।उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर की सेवा भी जल्द उपलब्ध हो जाएगी तथा सड़कों का चौड़ीकरण होगा। सभी को अनेक रोजगार के अवसर मिलेंगे। रेहड़ी, फल व्यापारी, पूजा, पूजा सामग्री, ऑटो रिक्शा आदि विभिन्न माध्यमों से रोजगार मिलेगा। जैसे काशी विश्वनाथ का पुनरूत्थान हुआ है वैसे ही नैमिषारण्य में भी कुछ समय में मिलेगा। पहले गरीबों को योजनाओं का लाभ नही मिलता था, आज निराश्रित महिला, दिव्यांग महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है।
हर अनाथ, दिव्यांग तथा गरीबों के साथ सरकार खड़ी है। पहले युवाओं के हाथ मे तमंचे होते थे, आज युवाओं के हाथ में टेबलेट हैं। युवाओं के टेलेंट की पहचान कर यू0पी0 में ही नौकरी मिलेगी। योजनाआंे का लाभ हर किसी को ट्रिपल इंजन की सरकार में मिलेगा। अपराध मुक्त भ्रस्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देंगे। सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे तो विकास के लिए पैसे की कमी नही आएगी।
#बीजेपी
12/04/2023
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई हरदोई के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए जिला अधिकारी को 3 सूत्री ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मांग की गई जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के छात्रवृत्ति शुल्क प्रति पूर्ण 2022-23 में ऐसे आवेदन पत्र जो कि विद्यालय छात्रवृत्ति कमेटी द्वारा अभी भी लंबित है जिले में संचालित हो रहे मानक विहीन विद्यालयों एवं महाविद्यालयों एवं कोचिंग को बंद किया जाए विद्यालयों में प्राइवेट पब्लिकेशन किताबों की जगह एक निश्चित पब्लिकेशन निर्धारित किया जाए कार्तिकेय शुक्ला मोहित कुमार अनुराग श्रीवास्तव अभिषेक चौहान संदीप रावत अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही
08/04/2023
सीतापुर, यूपी
*स्वतंत्रता संग्राम रूपी दीपक में घी का कार्य किया है अमर शहीद मंगल पांडे जी ने:- आयुष शुक्ला*
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीतापुर नगर इकाई द्वारा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक अमर शहीद मंगल पांडे जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान न्यू टेक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेना स्वीकार किया परंतु गाय के मांस से बने कारतूस का प्रयोग नहीं किया । इस अवसर पर नगर मंत्री आयुष शुक्ला , नगर सह मंत्री अनुराग मिश्रा , कला मंच प्रमुख हर्षित पांडेय, शिक्षक सच्चिदानंद मिश्रा आदि कोचिंग के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही
#एबीवीपी
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Sitapur, Sitapur Road
Area