Awadh Times
Awadh Times is Indian Hindi News & Media Company.
03/06/2023
ओडिशा के बालेश्वर ट्रेन हादसे में अब तक 238 लोगों की मौत, 650 से अधिक घायल
02/06/2023
मिल गया 'गद्दारी करबे...' वाला लड़का, बताया दोस्त से झगड़े के पीछे की पूरी कहानी....
YOU ARE AT:Hindi Newsवायरल न्यूजVideo: मिल गया 'गद्दारी करबे...' वाला लड़का, बताया दोस्त से झगड़े के पीछे की पूरी कहानी
Video: मिल गया 'गद्दारी करबे...' वाला लड़का, बताया दोस्त से झगड़े के पीछे की पूरी कहानी
'गद्दारी करबे...' वाला वीडियो तो आप सबने देखा ही होगा। लेकिन आपको उस वीडियो में दिख रहा बच्चा याद है? क्या आपको पता है कि उस बच्चे का क्या नाम है और वह कहां रहता है? आपको शायद ही पता होगा उसके बारे में तो चलिए यहां जान लेते हैं कि वह कौन है।
Pankaj YadavWritten By: Pankaj Yadav
Updated on: June 01, 2023 18:58 IST
Follow us onगद्दारी करबे वाला लड़का।- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM
गद्दारी करबे वाला लड़का।
आज कल सोशल मीडिया पर आपने एक वीडियो देखा होगा। जिसमें एक बच्चा अपने दोस्त का गिरेबान पकड़ कर उसे मारता हुआ नजर आ रहा है और "गद्दारी करबे रे तोरी..." बोल रहा है। "गद्दारी करबे..." वाला वीडियो आप सबने अपने फोन में, इंस्टाग्राम में देखा ही होगा। यह वीडियो इतना वायरल हो चुका है कि लोग इसके मीम्स और डायलॉग अपने धोखेबाज दोस्तों को भेज रहे हैं। ये वीडियो काफी मजेदार भी है और उससे भी ज्यादा मजेदार है इसके पीछे की कहानी। इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उस लड़के से एक युवक मुखातिब हो रहा है और उसकी पहचान लोगों को बता रहा है। युवक लड़के से जानने में जुटा है कि आखिर उस दिन क्या हुआ था कि तुम दोनों दोस्तों की दोस्ती में ऐसी दरार आ गई। आज हम आपको वीडियो के जरिए उसी बच्चे से मिलवाने जा रहे हैं जो वीडियो में "गद्दारी करबे" कह रहा है और अपने दोस्त को मार रहा है।
'गद्दारी करबे...' के पीछे की कहानी
इस बच्चे का नाम प्रदीप कुमार है। बच्चा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के गांव मांझा का रहने वाला है। बच्चा युवक को उस दिन हुए झगड़े के पीछे की कहानी बताते हुए कहता है कि वे लोग घूमने के लिए बनारस गए थे। घूमने के दौरान बच्चे ने अपने दोस्त को 80 रुपए का खाना खिलाया था और वह बच्चा अपने दोस्त से उस पैसे को वापस मांग रहा था। लेकिन प्रदीप को उसका दोस्त पैसे नहीं दे रहा था। जिसके बाद उस दिन यह झगड़ा हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के साथ-साथ मारपीट भी हो गई।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
50/910
Ayodhya
224123