Ayodhya Story

Ayodhya Story

Share

Ayodhya News
अयोध्या जिले की खबरों के लिए फॉलो करें पेज Ayodhya Story अयोध्या जनपद की खबरें......

14/09/2025

गोसाईगंज से सपा से कौन हो सकता है उम्मीदवार
धर्मवीर वर्मा या लोटन राम निषाद या अन्य कोई

29/09/2023

💥 फिल्म अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे अयोध्या।राम जन्म भूमि परिसर के निकट स्थित राम लला देवस्थान पहुंचे हैं फिल्म अभिनेता अनुपम खेर। रामलला देवस्थान पर ही पत्रकारों से करेंगे मुलाकात। करेंगे पत्रकार वार्ता। 7:30 बजे शाम को हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन पूजन और आरती।राम लला देवस्थान पर ही संतों से साथ करेंगे रात्रि भोज। कल सुबह रामलला का लेंगे आशीर्वाद। कनक भवन में करेंगे दर्शन। कल सुबह 11:00 बजे अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना होंगे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर।

#अयोध्या

29/09/2023

अयोध्या में घूस लेते हुए ट्रैफिक पुलिस का वीडियो हुआ वायरल लोगों ने खूब किया शेयर ....

#अयोध्या

26/09/2023

💥 #तारुन #अयोध्या।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
तारुन थाना क्षेत्र के #केशरूवा #बुजुर्ग गांव निवासी बुजुर्ग राम शंकर निषाद उर्फ बवाली पुत्र नगेसर उम्र करीब 75 बर्ष की जमीनी विवाद को लेकर चाकुओं से गोंदकर सोमवार की रात हत्त्या कर दी गयी।मृतक बेटे नंदलाल ने बताया कि सायं करीब 5 बजे घर से शौच को कहकर पिताजी निकले थे। गांव के पूरब मृतक का खेत हैं। जहां वह शौच को गये थे। जहां घटना हुई वहां गांव निवासी राज बहादुर तिवारी का नलकूप स्थित हैं। रात में खेत की तरफ शौच को निकले गांव निवासी काली दीन निषाद को किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी। तो पास जाकर टार्च की रोशनी से देखा तो गमछे से राम शंकर का मुंह बधा था और चाकुओं के हमले से लहूलुहान वह कराह रहे थे।तब भागते हुये घायल के घर पहुँच उन्होंने घटना की सूचना दी।तब परिजन गांव वालों की मदत से करीब 7.30 बजे ठेले पर लाद उन्हें घर ले आये। एम्बुलेंस न उपलब्ध होने के कारण परिजन बाइक से इलाज हेतु उन्हें तारुन ले गये। लेकिन हालत गम्भीर देख चिकित्सको ने उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुँचने के पूर्व घायल की रास्ते मे मौत होना मृतक के बेटे नंदलाल द्वारा बतायी गयी हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसओ अशोक कुमार यादव,पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी डायल 112 पुलिस सहित मौके पर पहुँच कर घायल का बयान लेना बताया गया हैं।ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर शौच को जाते समय हाथ मे कई दिनों से हंसिया लेकर चल रहा था। हमलावर की गिरफ्तारी को लेकर बीट दरोगा जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ गांव में डेरा डाले हुए है। घटना वाला गांव पूर्व मंत्री रहे स्व0 सीताराम निषाद का पैतृक गांव है।

26/09/2023

💥 Ayodhya News: ट्राॅमा फुल, सर्वर ठप, आफत में मरीजों की जान
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
अयोध्या। #दर्शननगर स्थित #राजर्षि #दशरथ #मेडिकल #कॉलेज में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गईं। ट्राॅमा सेंटर दोपहर में एक बार फिर से फुल हो गया। इस बार मरीजों को गैलरी में स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज किया गया। कुर्सी पर बैठाकर मरीजों को ऑक्सीजन लगाया गया। एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाया गया। कई मरीज तो एंबुलेंस में ही अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। इधर, ओपीडी में पर्चा बनवाने पहुंचे लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 11 बजे के करीब सर्वर ठप हो जाने से लंबी-लंबी लाइनों में लगे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और स्टाफ से झड़प तक होती रही।
मिल्कीपुर के इछौरा निवासी कालूराम को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। उन्हें सांस लेने में समस्या थी। वह एक घंटे तक ट्राॅमा सेंटर के बाहर एंबुलेंस में पड़े रहे। स्टाफ की ओर से बताया गया कि बेड फुल हो चुका है। इस दौरान जब उनके परिवारीजनों ने स्ट्रेचर मांगा तो बताया गया कि स्ट्रेचर भी उपलब्ध नहीं है। तकरीबन एक घंटे तक मरीज एंबुलेंस में ही लेटा रहा। इसके बाद जैसे-तैसे एक स्ट्रेचर की व्यवस्था कराई गई, लेकिन स्टाफ की ओर से बार-बार यही कहा जा रहा था कि ऑक्सीजन वाले मरीजों के लिए बेड बिल्कुल भी नहीं हैं।
मेडिकल कॉलेज में सोमवार दोपहर अचानक मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाएं धड़ाम हो गईं। 30 बेड वाला ट्राॅमा सेंटर एक बार फिर से फुल दिखा। दोपहर 12 बजे के करीब बीकापुर के काजासराय से पहुंची 80 वर्षीय कलावती पेट में तकलीफ को लेकर यहां पहुंची थीं। उन्हें वीगो तो लगा दिया गया, लेकिन बेड न मिलने से जमीन पर ही डेढ़ घंटे तक छटपटाती रहीं। इसके बाद उन्हें एक अन्य मरीज के साथ बेड पर शिफ्ट कर दिया गया।

#अयोध्या

26/09/2023

💥 Ayodhya News: हिंसक जानवर दिखने से ग्रामीणों में दहशत
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#भेलसर (अयोध्या)। कोतवाली #रुदौली के भेलसर चौकी के अंतर्गत #मुजफ्फरपुर #गांव के पास ग्रामीणों को खेतों में हिंसक जानवर दिखाई देने से दहशत है। किसानों ने अकेले खेत में जाना बंद कर दिया है। सुनसान रास्तों पर देर शाम सन्नाटा पसर जाता है। वन विभाग की टीम ने जांच शुरु कर दी है। गांव के मो. वकील ने बताया कि उसने रविवार शाम पांच बजे अपने खेत के पास #तेंदुआ जाते देखा तो दहशत में खेत न जाकर वापस आ गया।
वहीं लक्ष्मी पुत्री राम आशीष ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन व भाई के साथ पशुओं के लिए चारा काटने खेत गई थी। अचानक देखा कि सामने से तेंदुआ जा रहा है, हम लोग तुरंत भाग आए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पतिराम रावत ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग दस बजे अपने खेत से घर को आ रहा था कि अचानक देखा कि तेंदुआ गन्ने के खेत से निकल रहा था। मैं वहां से भागकर आया और जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके का जायजा लिया। ग्रामीणों ने वहां कुछ पंजे के निशान टीम को दिखाए हैं। हालांकि जांच में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये निशान तेंदुआ के हैं या भेड़िया के हैं।
वन क्षेत्राधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया कि रुदौली एसडीएम अंशुमान सिंह ने अवगत कराया है। वन विभाग की टीम भेजी गई है जो गन्ने व धान के खेतों में काम्बिंग कर रही है। लेकिन अभी तक हिंसक जानवर का कोई सुराग नहीं मिला है। कांबिंग अभी जारी है।

#अयोध्या

23/09/2023

अभय सिंह का यह वीडियो गोसाईगंज विधानसभा से दूसरी बार विधायक बनने के बाद खूब वायरल हुआ था देखिए एक बार वीडियो

#अयोध्या

23/09/2023

Ayodhya airport
💥 अयोध्या का एयरपोर्ट बनाकर हो रहा है तैयार जानिए कब से उड़ाने हो जाएंगी चालू ।

#अयोध्या

23/09/2023

💥 आसाराम निषाद ( निषाद पार्टी ) से दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए गए चौराहे चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम शुरू जो लगातार 26 तारीख तक चलेगा ।
आसाराम के दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के कार्यकर्ता है उत्साहित ।

#अयोध्या

20/09/2023

अयोध्या। #दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के सभी वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं। हालत यह है कि 300 बेड की क्षमता वाले मेडिकल काॅलेज में इस समय 350 मरीज भर्ती हैं। ट्राॅमा सेंटर और आईसीयू वार्ड की बुरी स्थिति है।

#अयोध्या

Want your business to be the top-listed Media Company in Ayodhya?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Ayodhya