A4 AVADH
मेरा नाम मोहित मौर्य MA (m.c.j) मैं A4 AVADH का सम्पादक हुं न्यूज़ बनाकर लोगों तक पहुंचाता हूं धन्यवाद ❤️
क्या राम मंदिर में चोरी हुई है इस विषय पर बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक !
चौकी प्रभारी पर रिश्वत मांगने, मारपीट करने और मोबाइल तोड़ने का आरोप, एसएसपी से शिकायत
अयोध्या। जनपद के थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम परसपुर साथरा निवासी एक युवक ने हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी पर रिश्वत मांगने, मारपीट करने तथा मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त करने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार गांव के ही शेषमणि सिंह एवं अंकुर पांडे से उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि 28 मार्च 2026 को दोनों लोग उसके घर पहुंचे और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में उसी दिन हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था।
पीड़ित का आरोप है कि 31 मार्च 2026 को वह अपने मेडिकल स्टोर पर मौजूद था, तभी एक पुलिसकर्मी ने उसे चौकी प्रभारी द्वारा बुलाए जाने की सूचना दी। शिकायतकर्ता अपने दो परिचितों के साथ हैरिंग्टनगंज चौकी पहुंचा। वहां चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राणा दिग्विजय सिंह ने कथित रूप से कहा कि उसके विरुद्ध एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और यदि वह 25 हजार रुपये दे देता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी, अन्यथा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।
शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उसने रुपये देने से इंकार किया तो चौकी प्रभारी उसे चौकी परिसर के ऐसे स्थान पर ले गए जहां सीसीटीवी कैमरे की पहुंच नहीं थी और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि जब उसने अपने पिता को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो उपनिरीक्षक ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पीड़ित का कहना है कि उसे पूरी रात थाने में बैठाए रखा गया तथा अगले दिन उसका चालान कर दिया गया। उसने दावा किया है कि उक्त घटनाक्रम उसके साथ मौजूद दो व्यक्तियों के सामने हुआ था।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि चौकी प्रभारी उसके भाई अंकित शर्मा के विरुद्ध भी कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं। मामले की जानकारी थाना प्रभारी इनायतनगर को भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित के अनुसार उसने 4 जून 2026 को जिला चिकित्सालय अयोध्या में चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा चिकित्सकों के परामर्श पर 5 जून को एक्स-रे भी कराया। इसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या एवं मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, मामले को लेकर चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज उपनिरीक्षक राणा दिग्विजय सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायती पत्र मिला था उक्त संबंध में दोनों पक्षों का शांतिभंग में चलान कर दिया गया जिससे नाराज होकर मेरे ऊपर फर्जी आरोप लगाया जा रहा है जो पूरी तरह बेबुनियाद है
क्या खान कर जाएंगे जेल !
07/06/2026
निषाद पार्टी के नेताओं ने अपने पार्टी के मुखिया डॉक्टर संजय निषाद का मनाया जन्मदिन
🖌️🖌️🖌️
लखनऊ - निषाद राज पार्टी के संस्थापक डा.संजय निषाद का जन्म दिन आज, लखनऊ में मंत्री डॉ संजय निषाद के आवास पर बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, जन्मदिन पर भारी संख्या में समर्थको के साथ लखनऊ पहुंचे निषाद पार्टी 274 बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के नेता करुणाकर पांडे उर्फ बब्बू पांडेय ने गदा देकर और माला पहनाकर अपने पार्टी के मुखिया को दी जन्म दिन की बधाई,श्री पांडेय ने डा.संजय निषाद का किया जोरदार स्वागत, डॉक्टर संजय निषाद को दिए जन्म दिवस की बधाई देने वालों में सैकड़ों समर्थकों के साथ करुणाकर पांडे के छोटे भाई अधिवक्ता सोनू पांडे भी रहे मौजूद।
विवाद में फंसे खान सर !
पेड़ों में जान होती है !
5 जून विश्व पर्यावरण के दिन एक पेड़ मां के नाम को लेकर अयोध्या के गुप्तार घाट पर लगाए गए 56 हजार पेड़ !
2027 का चुनाव का सर्वे
वोट अखिलेश को देंगे !
Akhilesh Yadav
दर-दर शादी भटकने के लिए इंतजार खत्म अब नहीं भटकना पड़ेगा शादी को लेकर इस नंबर पर संपर्क करें और पूरी जानकारी ले ! 9628215181, 9452651826
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Uttar Pradesh Ayodhya
Ayodhya
224182