The Public Express

The Public Express

Share

Web: thepublicexpress.com
Email: [email protected]

11/07/2026

आजमगढ़: 900 ग्राम गांजा और बिक्री की नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार, देवगांव पुलिस की कार्रवाई
आजमगढ़। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवगांव थाना पुलिस ने एक आरोपी को 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा बिक्री के 300 रुपये भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर कैथीशंकरपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर अरविन्द मौर्या निवासी कलंदरपुर, थाना गंभीरपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 900 ग्राम गांजा और बिक्री से प्राप्त नकदी बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों में अभियुक्त रह चुका है।
आजमगढ़ पुलिस ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

11/07/2026

जानलेवा हमले के तीन फरार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, घर पर चस्पा हुआ उद्घोषणा नोटिस
आजमगढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मुकदमे में फरार चल रहे तलहा उर्फ अबू तलहा, समीर और उमैर के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा करने के साथ डुगडुगी पिटवाकर सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा भी कराई।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी एक मामले में वांछित हैं, जिसमें उन पर घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला, पथराव और चाकू से हमला करने जैसे गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देने के बावजूद आरोपी न तो पुलिस के हाथ लगे और न ही न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस ने नियमानुसार उद्घोषणा की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी तय समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की सहित अन्य कठोर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
आजमगढ़ पुलिस ने कहा कि फरार और वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

10/07/2026

आजमगढ़: जमीनी विवाद और मारपीट के मामलों में 13 गिरफ्तार, तरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तरवां थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में जमीनी विवाद, पुरानी रंजिश और शांति भंग की आशंका के मामलों में कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पट्टीभिखारी में एक व्यक्ति द्वारा विपक्षी पक्ष को लगातार धमकाने और दोबारा संज्ञेय अपराध की आशंका के आधार पर कार्रवाई की गई। वहीं पकड़ी कला गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया।
इसके अलावा भिलिहिली गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था कायम कराई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

10/07/2026

3 करोड़ की गांजा तस्करी के आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, एक साल तक रहेगा निरुद्ध
आजमगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश शासन ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंतरराज्यीय तस्कर राजीव कुमार यादव उर्फ संजीव कुमार उर्फ संजू के विरुद्ध PIT-NDPS Act, 1988 के तहत एक वर्ष के निरोधादेश को मंजूरी दे दी है। इस आदेश का पालन 8 जुलाई 2026 को जिला कारागार, आजमगढ़ में कराया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को पूर्व में 6 क्विंटल 4 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3.02 करोड़ रुपये आंकी गई थी। तस्करी में इस्तेमाल किए गए लगभग 10.50 लाख रुपये मूल्य के कंटेनर वाहन को भी जब्त कर विधिक कार्रवाई की गई थी।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बताया कि नशे के कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ऐसे संगठित तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रही है और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Want your business to be the top-listed Media Company in Azamgarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Azamgarh
276138