BPLNews

BPLNews

Share

किसी भी प्रकार के खबर को प्रकाशित करने व विज्ञापन छपवाने के लिए 7860251688 पर सम्पर्क करें
धन्यवाद

28/08/2021

भाजपा अनुसूचित जिलाध्यक्ष का स्वागत
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं द्वारा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री इंद्रदेव प्रसाद तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुब्बाराव भारती का जनपद कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय महामंत्री इंद्रदेव प्रसाद ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता जाहिर की तथा कहा की ऐसा भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है की मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को क्षेत्रीय महामंत्री बनाकर सम्मानित किया गया। इस पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दिन दयाल ने अंत्योदय का जो सपना देखा था वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अपने प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी जी के नेतृत्व में ही संभव है। अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुब्बाराव भारती ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकतार्ओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की हम सब भाजपा के सच्चे सिपाही हैं, पार्टी के विचारधारा के अनुरूप हम सब मिलकर इसको और मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर राकेश मिश्रा,राधेश्याम सिंह,सुदामा निराला,सुनील यादव, प्रिंस कुमार, मयंक मद्धेशिया,मनीष,नीरज राही,राधेश्याम राम, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

28/08/2021

काबुल' से घर लौटे राजेश, मां व पत्नी ने मनाई खुशियां
बलिया। अफगानिस्तान से स्वदेश लौटे राजेश पाण्डेय काबुल के महौल को अब भी नहीं भूल पा रहे हैं। आपबीती बयान करते हुए बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के छितरौली गांव निवासी राजेश पाण्डेय ने बताया कि भारत से 22 फरवरी 2021 को ही सरिया वाले डाई टर्नर के पद पर कार्य करने के लिये काबुल गया था।काबुल एयरपोर्ट से मात्र आठ किलोमीटर की दूरी पर नीली कम्पनी में मैं काम कर रहा था। तालिबान के कब्जे के बाद हम सभी बदहवास होकर काबुल एयरपोर्ट के नार्थ गेट नम्बर 6 से 100 मीटर की दूरी पर ही थे। तालिबानियों ने हम सभी 150 लोगों को एक साथ अगवा कर लिया। सुनसान स्थान पर सबको बैठा कर सबका पासपोर्ट आदि चेक किये। उसके बाद उन लोगों ने सबको खाना खाने के लिए पूछा, लेकिन डर के मारे किसी में खाने की हिम्मत नहीं हुई। सब कुछ जांचने परखने के बाद हम सभी को पांच घण्टे बाद काबुल एयरपोर्ट पर छोड़ दिया गया। हम लोग एयरपोर्ट पहुंचे तो हमारी जान में जान आई, लेकिन मन में भय उसी तरह बना रहा, जब तक भारत की धरती पर हमारा जहाज उतर नहीं गया।
श्री पाण्डेय ने बताया कि काबुल एयरपोर्ट व आसपास के इलाके में बमबारी व गोलियों से बराबर थर्रा रहा हैं। वहां के माहौल की चर्चा करते हुए बताया कि वहां की जो हालात हमारी आंखों ने देखा हैं, उसे जुबां से बयां कर पाना काफी मुश्किल हैं। ईश्वर एवं प्रधानमंत्री मोदी जी की कृपा से मैं अपने वतन बाल बच्चो के बीच आज सही सलामत हूं। जीवन में इतना डर कभी नहीं लगा।राजेश पाण्डेय ने बताया कि देखने में तो वह भी इंसानों की तरह ही दिखते हैं, लेकिन किसी राक्षस से कम नहीं है। कब कहा गोली- बम चला देंगे, उनके दिमाग का कोई ठिकाना नही हैं। श्री पांडेय की माता श्रीमती माया पांडेय, पत्नी श्रीमती ममता पांडेय, बेटा अनुराग पांडेय (11 वर्ष) व दूसरा बेटा नीलेश पांडेय (10 वर्ष) काफी खुश है। मां व पत्नी ने कहा कि हमारे लिए भगवान से कम नहीं मोदी, जिनके बदौलत हमारी घर की धड़कन, जान व खुशी आज सही सलामत हम लोगों के बीच हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वहां फंसे सभी मां के बच्चे सही सलामत अपने घर वापस आ जाएं।

28/08/2021

भूमि की उपलब्धता हेतु डीएम एवं एसडीएम से सम्पर्क करें: मण्डलायुक्त
एनएच 233 के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति मिली काफी खराब,
व्यक्त की नाराजगी, उच्च स्तर पर अवगत कराने के दिये निर्देश
आजमगढ़। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने निर्देश दिया है कि मण्डल के जनपदों में स्वीकृत परियोजनाओं को सम्बन्धित कार्यदायी संस्थायें समय से प्रारम्भ करें। उन्होंने कहा कि स्वीकृत जिन परियोजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है तो इसके लिए तत्काल सम्बन्धित डीएम और एसडीएम से सम्पर्क कर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। मण्डलायुक्त श्री पन्त शुक्रवार को देर सायं अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित निर्माण कार्यों से सम्बन्धित बैठक में मण्डल के जनपदों में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत तथा 50 करोड़ एवं उससे अधिक लागत की निमाणार्धीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जल निगम की कई परियोजनायें भूमि की अनुपलब्धता के कारण अनारम्भ पाये जाने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए अधीक्षण अभियन्ता, जल निगम को निर्देशित किया कि सम्बन्धित जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से तत्काल सम्पर्क भूमि उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने कहा कि जो कार्य धनाभाव के कारण अनारम्भ अथवा बाधित हैं, उसके लिए प्रयास करके शीघ्र धनराशि आंटित करायें। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने समीक्षा में पाया कि धनराशि उपलब्ध होने बावजूद प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग के स्तर कई थानों में बैरकों का निर्माण कार्य बाधित है। इस स्थिति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि इसकी जॉंच करें तथा सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए स्पष्ट आख्या उपलब्ध करायें। इसी प्रकार पैकफेड द्वारा तीनों जनपदों में कराये जा रहे निर्माण कार्यों में विगत कई माह से कोई प्रगति नहीं पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया तथा संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा को निर्देश दिया कि टीएसी के साथ पैकफेड के सभी कार्यों की अद्यतन स्थिति और गुणवत्ता की जॉंच करें। यदि कार्य मानक और गुणवत्ता के विपरीत पाया जाता है या निर्माण कार्य विलम्बित पाया जाता है तो उसके लिए सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए स्पष्ट संस्तुति सहित आख्या उपलब्ध करायें तथा शासन को भी वस्तुस्थिति से अवगत करायें। इसी प्रकार सेतु निगम द्वारा कराये जा रहे तीन कार्यों की प्रगति भी सन्तोषजनक नहीं मिलने पर मण्डलायुक्त ने असन्तोष व्यक्त किया तथा परियोजना प्रबन्धक, सेतु निगम को कारण स्पष्ट करने हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कार्पोंरेशन लिमिटेड के परियोजना प्रबन्धक को भी निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध नहीं है तथा जहॉं भूमि उपलब्ध है परन्तु कार्य रुका हुआ है, की विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करें। मण्डलायुक्त श्री पन्त ने 50 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा में एनएच-233 (लम्बिनी-वाराणसी मार्ग) की प्रगति एवं गुणवत्ता अत्यन्त खराब मिलने पर सख्त नाराजगी व्यक्त किया तथा इसके लिए सम्बन्धित पीडी को जिम्मेदार मानते हुए उनके जोनल मैनेजर को तत्काल अवगत कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एनएच-24, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, गोरखपुर-वाराणसी लिंक मार्ग सहित अन्य सड़कों तथा सेतु निगम के कार्यों की भी समीक्षा की गयी। इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या तौकीर हुसैन, मुख्य भियन्ता, लोक निर्माण विभाग एके मणि, मुख्य अभियन्ता, यूपीपीसीएल अनूप कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता, लोनिवि आजमगढ़ लालजी यादव, अधीक्षण अभियन्ता, लोनिवि बलिया सीपी गुप्ता, मण्डलीय अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. नीरज श्रीवास्तव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Photos from BPLNews's post 28/08/2021

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का भव्य स्वागत
भाजपा सरकार की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मुसलमानों को मिला: बासित अली
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का सठियांव चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री इस्माइल फारूकी के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उसके बाद मुबारकपुर स्थित अल जामीअतुल अशरफिया में मजार ए हाफिज ए मिल्लत पर चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन शांति और पार्टी की बेहतर कामयाबी के लिए दुआ की। इस अवसर पर अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मुसलमानों को मिला है। अन्य पार्टियों ने मुस्लिमों को केवल वोट बैंक समझा है। उन्होंने सरकार की मदरसा आधुनिकरण नीति की सराहना भी की। शनिवार को सठियावं में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री इस्माइल फारूकी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक समुदाय को सम्मान देने का काम किया है तथा कल्याणकारी योजनाओं का बिना किसी भेदभाव के लाभ दिलाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से 2022 में बीजेपी की पुन: वापसी के लिए जुटने का आहवान किया। इस अवसर पर दिवाकर सिंह बच्चा बाबू दुर्गेश सिंह रमेश यादव मोहम्मद आलिम खान नसीरूद्दीन अंसारी दानिश आजाद प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक नायाब हैदर वकार अहमद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामबचन चौहान नजराना खातून पूनम मौर्य फुरकान आजमी असमर आजमी आदि मौजूद थे।

28/08/2021

स पा में घर वापसी पर भावुक हुए मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलना जारी है। इसी कड़ी में मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है, उधर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की भी घर वापसी हुई है, यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव में मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को उनके समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता दिलाई। सिबगतुल्लाह अंसारी 2007 में सपा और 2012में कौमी एकता दल से गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा से विधायक रहे है। इसके बाद 2017में बसपा से मैदान में उतरे, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा।

Want your business to be the top-listed Media Company in Azamgarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Sehda
Azamgarh
276135