Local News Azamgarh
Local News Azamgarh यह न्यूज चैनल ग्रामीण जागरण के नाम से जाना जाता है । रजिस्टर्ड Ratrajagran से है
इनके साथ Sangeeta Mishra – मुझे अभी-अभी इनका एक टॉप फ़ैन होने का दर्जा मिला है!
14/02/2026
इनके साथ Chief Minister Office Uttar Pradesh – मुझे अभी-अभी इनका एक टॉप फ़ैन होने का दर्जा मिला है! 🎉
आजमगढ़: Local News पवई पुलिस ने ट्यूबवेल से मोटर चोरी का किया खुलासा, चोरी के माल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
आजमगढ़। जिले की पवई थाना पुलिस ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ट्यूबवेल से मोटर चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने महज कुछ ही दिनों के भीतर चोरी गई 2 हार्स पावर की विद्युत मोटर बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला पवई थाना क्षेत्र का है, जहाँ वादी भगवान यादव (निवासी सुल्तानपुर) ने 29 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना दी थी कि 28-29 जनवरी की रात उनके ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों ने मोटर चोरी कर ली है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा (मु0अ0सं0 22/26) दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक दिनांक 4 फरवरी 2026 को उ0नि0 कृष्ण कुमार मिश्रा और उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती की पुलिस टीम को मुखबिर से खास सूचना मिली। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुलेमापुर अंडरपास के पास घेराबंदी की। सुबह करीब 04:55 बजे पुलिस ने तीन संदिग्धों को धर दबोचा, जिनके पास से चोरी की गई मोटर बरामद हुई।
आलोक कुमार पुत्र रमाशंकर (निवासी सुलेमापुर)
गुलाब कुमार पुत्र दिनेश (निवासी सुलेमापुर)
रजनीश पाल पुत्र वीरेंद्र (निवासी सुल्तानपुर भुलेसरा)
बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस (BNS) की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Azamgarh Local News Gramin Jagran
Azamgarh
276288