srishtimedia.net

srishtimedia.net

Share

पूर्वांचल की खबरों को आप तक पहुंचाने क पूर्वांचल की खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए अग्रसर...

14/01/2026

हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया कैफ़ी आज़मी का जन्मदिवस
फतेह मंजिल पर मिजवा वेलफेयर सोसाइटी ने किया कार्यक्रम
फोटो-03-कैफी आजमी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते लोग

सृष्टि मीडिया (फूलपुर )। प्रसिद्ध शायर कैफी आज़मी का जन्मदिवस बुधवार को उनके पैतृक गांव मेजवां स्थित फतेह मंज़िल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मिजवां वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोगो ने कैफी आज़मी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कैफी आज़मी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा विविध सांकृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान कैफी आज़मी द्वारा मुशायरे में पढ़ी गयी नज्म की ऑडियो सुनाई गई। जिसे सुन सभी की आंखे भर आईं।
कार्यक्रम की शुरुआत वन क्षेत्राधिकारी सतेंद्र मौर्य, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, प्रबंधक मिजवा सोसाइटी सलीम खान, प्रिंसिपल वंदना मिश्रा, उप प्रबंधक मनोज प्रजापति, कामरेड हरिमंदिर पांडेय, जीतेन्द्र हरि पांडेय, हरिगेन, रामाज्ञा, गोपाल, घनश्याम आदि ने कैफी आज़मी के मूर्ति पर दीप प्रज्वलित और माल्यापण कर किया।
सलीम खान ने कहा आज हिंदुस्तान की पहचान कैफ़ी आजमी बने हुए है। रेंजर सत्येंद्र मौर्य ने कहा कि कैफ़ी साहब जमीन से जुड़े हुए थे। पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव ने कहा कि कैफ़ी साहब गांव का विकास चाहते थे। उन्होंने मजदूरों के लिए बहुत काम किए, प्रिंसिपल वंदना मिश्रा ने कहा कैफ़ी साहब बालिकाओं की शिक्षा के लिए काफी चिंतित रहते थे। हरिमंदिर पांडेय ने कहा कि कैफ़ी साहब कम्युनिस्ट विचार धारा के व्यक्ति थे। कैफ़ी आज़मी गर्ल्स इंटर कालेज में नुमाइश लगाई गई थी। संचालन छात्रा प्रिया और श्रेया प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। सलीम खान ने सभी का आभार प्रकट किया।

ठण्ड से बचाव हेतु सरकार द्वारा 450 कम्बल का हुआ वितरण - Srishti Media 26/12/2025

ठण्ड से बचाव हेतु सरकार द्वारा 450 कम्बल का हुआ वितरण - Srishti Media फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भीषण ठण्ड में तहसील क्षेत्र के असहाय गरीबों में ठंड से बचाव के लिए तहसील में चौदह राज.....

बैठक में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी - Srishti Media 26/12/2025

बैठक में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी - Srishti Media लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकासखंड के सिकरौरा गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान उमाशंकर मिश्रा की अध्...

Want your business to be the top-listed Media Company in Azamgarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Azamgarh
276207