News Collection

News Collection

Share

बहराइच की एक आवाज~~~~वेद प्रकाश पाठक,स्वतंत्र पत्रकार(पूर्व जिला संवाददाता दैनिक जागरण बहराइच)

02/05/2026

लोक अदालत 09 मई को

Photos from News Collection's post 06/04/2026

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,विदाई समारोह में नम हुई आंखें

- संविलयन विद्यालय टेंडवा अल्पी मिश्र में कक्षा 8 पास करने वाले विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ

बहराइच /फखरपुरः फखरपुर ब्लॉक के ग्राम टेंडवा अल्पी मिश्र स्थित संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 के छा़त्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने स्कूल से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विदाई के क्षणों में कई विद्यार्थियों की आंखें नम हों गई। विद्यार्थियों ने एक दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड, उपहार दिए। ग्रुप फोटो के साथ यादों को संजोने की भावना प्रदर्शित की। जूनियर बच्चों ने साथियों के साथ बीते पलों के अनुभव साझा किए।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदयराज वर्मा, प्रधानाचार्य पंकज विश्वास, दुर्गेश, अभिषेक, ओमकार, श्रीमती राधारानी शर्मा, समेत सभी शिक्षकों ने कक्षा आठ तक पढाई सफलतापूर्वक पूरी करने वाले छात्र छात्राओं को फूल माला पहना कर व हाथों से मिठाई खिला कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मेडल व पुरूस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

कार्यक्रम में कक्षा 1 से आठ तक की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व विद्यार्थियों को मेडल व पुरूस्कार देकर हौसलाअफजाई की गई। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र शिवम साहू को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
शिक्षक शिव कुमार चौधरी ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने व नये सत्र में सभी पात्र बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। इस मौके पर ललित पाठक, सतीश चंद्र पाठक, वीरेंद्र गौड़, श्रीमती स्वाती पाठक, मदन मोहन गौड़, अवधेश पाठक समेत अन्य अभिभावकगण,स्कूली बच्चे पूर्व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
#बहराइच

Photos from News Collection's post 27/03/2026

राम जी की निकली सवारी......
बहराइच/फखरपुर: 26 मार्च: भगवान श्री राम के जन्मोत्सव दिवस श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में फखरपुर ब्लॉक के ग्राम टेंडवा अल्पी मिश्र में एक भव्य शोभायात्रा गजाधरपुर शिव मंदिर तक निकाली गई। शोभायात्रा में श्री राम लक्ष्मण की सजी झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।

शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन युवा समाजसेवी नीरज पाठक विधानसभा अध्यक्ष परशुराम सेना संगठन की अगुवाई में किया गया था। शोभायात्रा का शुभारंभ गांवट माता मंदिर स्थान से आरती कार्यक्रम के साथ हुआ । इसके बाद गांव में भ्रमण करते हुए शोभायात्रा गजाधरपुर शिव मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई। इस दौरान डीजे पर भक्तिगीतों और प्रभु श्री राम के जयकारों से माहौल राममय हो गया।
शोभायात्रा में प0 फूलचंद पाठक पंडित जी, पुजारी राम प्रसाद पाठक जी, राजमणि त्रिपाठी गुरू जी, भाजपा नेता श्याम जी त्रिपाठी, डॉ अरविंद सिंह जी, युवा समाज सेवी केके पंडित, अखिलेश वर्मा, ललित पाठक, डॉ चंदन पाठक, आरजू शर्मा, डॉ गुड्डू गौड़, शिक्षक शिव कुमार चौधरी जी, सौरभ अवस्थी जी, कमलेश वर्मा सरकार डायग्नोस्टिक सेंटर, शिक्षक इखलाक मलिक, मंशाराम पाठक जी, शिव शंकर पाठक, सरवन शुक्ला जी, समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्ध व गणमान्य जन ग्रामीण मौजूद रहे।
#बहराइच

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Bahraich?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Bahraich
271902