Balaghat Halchal

Balaghat Halchal

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Balaghat Halchal, Media/News Company, Balaghat, Balaghat.

15/07/2026

बालाघाट में 3 बाइक सवारों को ट्रक ने 50 मीटर घसीटा, 2 की मौत

बालाघाट के भरवेली थाना क्षेत्र के मानेगांव में बुधवार रात करीब 8 से सवा 8 बजे के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान मॉयल कर्मी गोविंद मर्सकोले और प्रकाश चौरे के रूप में हुई है। वहीं, धानेश्वर मर्सकोले का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और सीमेंट से भरे 10 चक्का ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोविंद मर्सकोले मौके पर ही ट्रक के पहिए की चपेट में आकर मौत के शिकार हो गए, जबकि प्रकाश चौरे इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ बैठे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, ट्रक को जब्त किया और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा।
Sp Balaghat Mousam Bisen Harinkhere ANUBHA MUNJARE Sanjay Uikey Madhu bhagat -M.L.A

15/07/2026

बालाघाट विशेष न्यायालय ने 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पंचम बारेकर को दोषी करार देते हुए 20 साल के सश्रम कारावास और 6 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। यह घटना 29 अक्टूबर 2025 को ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुई थी, जब आरोपी ने खेलती हुई बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर कुकृत्य किया। मां की शिकायत पर दर्ज केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुख्ता सबूतों के साथ चार्जशीट पेश की। विशेष न्यायाधीश गौतम सिंह मरकाम की अदालत ने 9 महीने में त्वरित सुनवाई कर यह कड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट के इस निर्णय से मासूम को न्याय मिला और समाज में सख्त संदेश गया कि ऐसे अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

Sp Balaghat Collector Balaghat PRO Jansampark Balaghat Mardan Region Police Bharti Pardhi Mousam Bisen Harinkhere Rajkumar Karrahe

15/07/2026

बालाघाट लांजी नगर के वार्ड क्रमांक 3 निवासी श्रीमती पुष्पा छोटेलाल सिरामे के पुत्र चंद्रकिशोर सिरामे ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। लखनवाड़ा सिवनी थाना प्रभारी के रूप में 3 वर्ष से अधिक समय तक सेवा देने के बाद उन्हें उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। मंगलवार, 14 जुलाई को सिवनी एसपी ने उनके कंधों पर सितारे सजाकर इस गौरवपूर्ण क्षण को औपचारिक रूप दिया। अपने कार्यकाल में उन्होंने अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई, सामुदायिक पुलिसिंग और मधुर व्यवहार के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत नींव रखी। उनकी कार्यशैली ने उन्हें आमजन के बीच विशेष पहचान दिलाई। पदोन्नति की इस सफलता से न केवल उनके परिवार में हर्ष का वातावरण है, बल्कि पूरे लांजी नगर में गर्व और उत्साह का माहौल है। यह उपलब्धि उनकी ईमानदार सेवा और समर्पण का परिणाम है, जो क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
Sp Balaghat Collector Balaghat Bharti Pardhi Mousam Bisen Harinkhere ANUBHA MUNJARE Rajkumar Karrahe Gauraav Singh Pardhi Madhu bhagat -M.L.A Sanjay Uikey

15/07/2026

बालाघाट जिले के सभी 600 पटवारियों के अवकाश पर चले जाने से राजस्व से जुड़े काम पूरी तरह ठप!

बालाघाट जिले के सभी 600 पटवारी बुधवार से 3 दिनों की सामूहिक छुट्टी पर चले गए हैं। पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के चलते तहसील दफ्तरों में जमीन-जायदाद और राजस्व से जुड़े काम पूरी तरह ठप हो गए हैं। मुख्यालय के तहसील कार्यालय में पटवारियों का कमरा खुला रहा, लेकिन उनकी कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। संघ ने पहले ही ज्ञापन देकर अफसरों को आंदोलन की जानकारी दे दी थी।
पटवारी शिफिल धमगाए ने बताया कि वे अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार से गुहार लगा रहे हैं। इनमें कैडर का रिव्यू, प्रमोशन का अवसर, समयमान वेतनमान, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा, प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना और रुके हुए वित्तीय भुगतानों का निपटारा शामिल है। संघ ने सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
Dr Mohan Yadav Jagdish Devda Rajendra Shukla Prahlad Singh Patel Bharti Pardhi ANUBHA MUNJARE Rajkumar Karrahe Gauraav Singh Pardhi Mousam Bisen Harinkhere

15/07/2026

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को गंभीर मानते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से गुरुवार सुबह तक जवाब मांगा है। जनहित याचिका में वांगचुक को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की मांग की गई थी।
वांगचुक पिछले 18 दिन से जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और परीक्षा गड़बड़ी के खिलाफ भूख हड़ताल पर हैं। उनका वजन करीब 8.25 किलो घट चुका है, ब्लड शुगर लो है और कमजोरी बढ़ रही है। याचिका में सरकार से इमरजेंसी ट्रीटमेंट और पोषण देने व आंदोलन पर बातचीत शुरू करने की मांग की गई है।
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रही है। वांगचुक पहले भी लद्दाख राज्य की मांग को लेकर 170 दिन जेल में रह चुके हैं, जहां उनके आंदोलन के दौरान हिंसा हुई थी और उन्हें NSA के तहत हिरासत में लिया गया था।

-हाईकोर्ट ने सरकार को वांगचुक की जान बचाने के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा है।
PMO India Narendra Modi Amit Shah Dharmendra Pradhan Sonam Wangchuk Delhi दिल्ली

14/07/2026

बालाघाट जिले में एथेनॉल प्लांट के नाम पर हुए 12.5 करोड़ रुपए के चावल घोटाले में पुलिस ने 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। छिंदवाड़ा के एवीजे एथेनॉल प्लांट के मालिक पिता-पुत्र और सिवनी के राइस मिल संचालक सोनू जैन आरोपी हैं, जो फरार हैं। पुलिस ने अब तक 5429 मीट्रिक टन चावल की हेराफेरी के दस्तावेज जुटाए हैं। मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि मुख्य सरगना सहित अन्य फरार हैं। घोटाले का खुलासा संचेती राइस मिल से पकड़े गए ट्रक से हुआ था। पुलिस का ध्यान फिलहाल एवीजे प्लांट और सरकारी गोदामों के बीच संदिग्ध चावल परिवहन पर है।
Dr Mohan Yadav Prahlad Singh Patel Bharti Pardhi Mousam Bisen Harinkhere ANUBHA MUNJARE Gauraav Singh Pardhi Madhu bhagat -M.L.A Sanjay Uikey Hina kawre Rajkumar Karrahe

14/07/2026

कलेक्टर मृणाल मीना ने 14 जुलाई को कृषि, स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति विभाग से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन की 17 लंबित शिकायतों की समीक्षा की। चार शिकायतों का तत्काल निराकरण कराया गया, बाकी को एक सप्ताह में निपटाने के निर्देश दिए। शिकायतों में देरी और गलत जवाब दर्ज करने पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग की नसबंदी मुआवजा और प्रसूति सहायता, कृषि विभाग की फसल बीमा व कृषक सहायता, तथा उज्ज्वला योजना से जुड़ी शिकायतों पर भी सख्त निर्देश दिए गए। लापरवाही पाए जाने पर एक अधिकारी का वेतन काटने के आदेश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Collector Balaghat PRO Jansampark Balaghat Dr Mohan Yadav MP Cm Helpline

14/07/2026

बालाघाट के वारासिवनी थाना क्षेत्र के कोपे जंगल में बुधवार को डोंगरिया निवासी राजेंद्र शरणागत का शव मिला। वे मंगलवार दोपहर से लापता थे। घटनास्थल से शराब, पानी की बोतल और मांस की हड्डियां मिली हैं। मृतक के गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
Sp Balaghat

14/07/2026

बालाघाट। थाना किरनापुर पुलिस ने डबल मनी योजना के लालच में हुई लूट और जानलेवा हमले की वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 की रात ग्राम कलकत्ता निवासी 48 वर्षीय लीलाबाई महोबे के घर में घुसकर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 227/2026 दर्ज कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी रोशन उर्फ गोलू बिसेन तक पुलिस पहुंची, जिसने अपने साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि पीड़िता के घर में कथित "डबल मनी" योजना की बड़ी रकम होने की सूचना मिलने पर उन्होंने वारदात की साजिश रची थी।

पुलिस ने वंश कुषे, विजय गान्डुड़े उर्फ मामाजी, धनंजय गेडे, रवेंद्र उर्फ रवि बागड़े, अंकित राहंगडाले, रामसिंह मरसकोले, रोशन उर्फ गोलू बिसेन, नरेंद्र उर्फ गोलू अगारे और आदर्श कुषे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 118(1), 333 के साथ 331(6), 310(2), 109, 311 एवं 61(2) भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।
Sp Balaghat Collector Balaghat PRO Jansampark Balaghat Rajkumar Karrahe Hina kawre

14/07/2026

कलेक्टर मृणाल मीना ने योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति और किसानों को बीज वितरण में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर कटंगी विकासखंड के कृषि विस्तार अधिकारी सलील दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
16 मई 2026 की समीक्षा बैठक में सुपर सीडर, बेलर, स्प्रिंकलर, पाइपलाइन, एआईएफ और जे-फार्म पंजीयन जैसे लक्ष्यों पर शून्य प्रगति दर्ज की गई थी। स्वाइल हेल्थ योजना में 70 के लक्ष्य के मुकाबले केवल 21 मिट्टी नमूने भेजे गए और तिल-उड़द बीज वितरण का लक्ष्य भी पूरा नहीं हुआ।
कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने पर नियम-9 के तहत कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय लांजी रहेगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
Collector Balaghat PRO Jansampark Balaghat

Want your business to be the top-listed Media Company in Balaghat?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Balaghat
Balaghat
481222