JSK BANK Balaghat

JSK BANK Balaghat

Share

Banking

Photos from JSK BANK Balaghat 's post 22/05/2026

#बालाघाट
अटल पेंशन योजना में बालाघाट को राष्ट्रीय सम्मान
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बालाघाट देश में तृतीय एवं प्रदेश में प्रथम स्थान पर

पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित अटल पेंशन योजना वार्षिक अभिनंदन समारोह 2026 में मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है। अटल पेंशन योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं निर्धारित लक्ष्यों की सफल पूर्ति करने पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट को देश में तृतीय एवं मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

इस उपलब्धि के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिनव सिंह बघेल को नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सहकारिता क्षेत्र, अपेक्स बैंक भोपाल, नाबार्ड तथा जिले के बैंक एवं सहकारी समितियों के अधिकारियों-कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।

राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होने पर सीईओ श्री बघेल ने कहा कि इस सफलता का श्रेय बालाघाट कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक मृणाल मीना को जाता है, जिनके सतत मार्गदर्शन, समय-समय पर दिए गए निर्देशों एवं निरंतर मॉनिटरिंग से यह उपलब्धि संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री मीना ने हमेशा लक्ष्य से अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। श्री बघेल ने बताया कि बैंक मुख्यालय के अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों एवं जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण एवं समय पर कार्य पूर्ण करने की प्रतिबद्धता के कारण ही बैंक को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

उल्लेखनीय है कि देश के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र्र मोदी द्वारा कोलकाता में अटल पेंशन योजना की शुरुआत की गई थी। वर्ष 2025-26 में देशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एपीवाई सेवा प्रदाताओं, बैंक शाखाओं एवं जिला प्रबंधकों को सम्मानित करने के लिए 20 मई 2026 को नई दिल्ली में वार्षिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें बालाघाट को यह गौरवपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ।

सीईओ श्री बघेल ने कहा कि भविष्य में भी जिला प्रशासन एवं बैंक की पूरी टीम इसी तरह सकारात्मक कार्य करते हुए आम जनता और अमानतदारों की सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी। इस उपलब्धि पर पी. जोशी, अशोक भवरे, श्रीमती सीमा दुबे, सतीश कोरी, सारंग बिसेन, नेहा मंडलोई, श्वेता दहले, रौनक चौकसे, रोशनी बिसेन, आशीष मिश्रा, ऋषि कुमार बिसेन, सुनील रहांगडाले, प्रकाश साहू, ऋषि हरिनखेड़े, मोरेश्वर फुंडे, ज्ञानचंद नेवारे, जयकुमार नंदनवार, आई.आर. भगत, मुकेश ठाकरे, गिरीश हनवत, रत्नघोष भूरे, दीपक देशमुख, राजेश दुबे, अनिरुद्ध वागदे, दीनदयाल ठाकरे, दिलीप रामटेके, श्रीमती भूमेश्वरी नागेश्वर, श्रीमती लता गौतम, अमरेश परिहार, नीरज बिसेन एवं आशीष खोब्रागढ़े सहित बैंक एवं सहकारिता क्षेत्र के अनेक अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

ेंशन_योजना

Want your business to be the top-listed Finance Company in Balaghat?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Kali Putli Chowk Balaghat
Balaghat
481001

Opening Hours

9am - 5pm