BAAT AAPKI

BAAT AAPKI

Share

x

04/10/2025

बलिया
फेफना विधानसभा के अंतर्गत मेड़वड़ा कला में 2 अक्तूबर के अवसर पर बालिका बंधुता मंच की साथियों ने समावेश फेलो दिव्या पाण्डेय के नेतृत्व में एक पदयात्रा निकाला गया जो मेड़वड़ा कलां से एकौनी और चुरैली तक रहा
जिसका मुख्य विषय " हमारी सड़क हमारी समस्या" रखा गया खराब सड़क और उसी के तर्ज़ पर नारों का नारा लगाया गया तथा गावों के समुदाय मे एक मेसेज दिया गया कि हम लोगों को सड़क पर चलना है तो आवाज हम लोगों को ही उठाना पड़ेगा । संविधान, समता और समानता का अधिकार हमे भी देता है कि हम लोग भी सम्मान पूर्वक अच्छे सड़को पर चल सके।

Photos from BAAT AAPKI's post 04/10/2025

प्रेषक - बलिया की जनता
प्रति - आदरणीय इंद्रदेव जी

विषय : आपकी वर्षा से उड़े हुए सपनों पर निवेदन ।

आदरणीय इंद्रदेव जी,

सादर प्रणाम।

बलिया की धरती पर कल से ही बड़ी तैयारियाँ थीं। माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी का आगमन होना था। परंतु आपने लगातार चौदह घंटे वर्षा बरसा कर सब पर पानी फेर दिया।

क्या आपको पता है, इंद्रदेव? कितने युवा नेताओं ने कल से ही अपने कपड़े धूप में सुखाए थे, कितनों ने प्रेस करवा लिए थे। यहाँ तक कि कुछ ने तो कपड़े में मैरी (इत्र) भी लगवा रखी थी ताकि मंच पर चमकते-दमकते दिखें।

एक-एक कैमरा नियुक्त हो चुका था। तय था कि इंस्टा रील्स बनेंगी, फेसबुक पर पोस्ट होगी, वायरल होगी। लोग देखेंगे कि “वह कौन है, कहाँ गया, किसके साथ गया।” चर्चा पूरे बलिया में फैलेगी और फिर कहेंगे - “देखो, कितना मजबूत आदमी उभर रहा है।”

लेकिन आपने क्या किया? मैदान को तालाब बना दिया, कुर्सियों को नाव बना दिया और सपनों को भीगाकर बहा दिया। अब रील्स की जगह बस छतरियों और चप्पलों की तस्वीरें ही रह गईं।

आदरणीय इंद्रदेव, आपके चरणों में निवेदन है कि अगली बार कृपया अपनी मेहरबानी खेतों तक सीमित रखिए। जनता को अन्न चाहिए, लेकिन सपनों के मंच को डुबोना अन्याय है।

भवदीय,
बलिया की जनता

24/09/2025

#बलिया जिले में दो सगी बहनों की बिजली के करंट की जद में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। बेटियों की मौत से मां सदमे में है,घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया , सुनिए जिलाधिकारी का बयान 👇👇

23/09/2025

आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा

आज़म ख़ान को सीतापुर जेल से रिसीव करने के लिए निकलीं समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा को पुलिस ने रोक

23/09/2025

#बलिया

#सोहांव निवासी कमलेश कुमार सिंह से रामगढ़ निवासी मोहन उपाध्याय पुत्र रामपूजन उपाध्याय ने किया ठेकदारी के नाम पर धोखाधड़ी और लाखों रुपए ऐंठा ।

देखिए वीडियो में कमलेश कुमार सिंह जी क्या कह रहे हैं ।

Photos from BAAT AAPKI's post 08/09/2025

विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाल ।

विधानसभा सचिवालय से आदेश जारी हुआ

14/08/2025

BALLIA PREMIER LEAGUE

स्थान - खेल मैदान, सोहांव - बलिया
दिनांक 23,24,25 अगस्त 2025, समय दोपहर 12:00 बजे

विजेता - ट्रॉफी 21000 उप विजेता - ट्रॉफी 11000

आयोजनकर्ता - समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासीगण

10/08/2025

🛑 ताज़ा खबर | #बलिया

बसपा विधायक उमा शंकर सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बीच बयानबाज़ी के दौर में,
बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय का बड़ा बयान सामने आया है।

सांसद जी ने कहा —
"मंत्री, मंत्री होता है… ठेकेदार कौन होता है आरोप लगाने वाला?
काम की जवाबदेही मंत्री की होती है..
अगर कोई ठेकेदार मंत्री के ऊपर इस तरह के आरोप लगा रहा है,
तो साफ है कि उसका मन बहुत बढ़ा हुआ है।"

राजनीतिक गलियारों में इस बयान ने नई हलचल मचा दी है और
अब सभी की निगाहें मंत्री और विधायक की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

10/08/2025

"सूत्रों के हवाले से खबर है कि बलिया से लेकर पूरे प्रदेश तक PWD में बड़ी कार्रवाई की तैयारी है, सड़कें अब सिर्फ कागज़ पर नहीं, ज़मीन पर भी दिखेंगी!" 🚧🛣️

Want your business to be the top-listed Media Company in Ballia?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Ballia
277001