Bijendra Rai
स्वतंत्र विचारक ( आर्थिक , राजनैतिक , ऐत Nationalist
04/11/2023
मेरी एक बात का जवाब अपने दिल पर हाथ रखकर दीजिये कि मोहम्मद शमी जो कि धर्म से मुसलमान हैं अगर उनकी जगह किसी हिन्दू बॉलर का उनकी पत्नी से तलाक हुआ रहता तो क्या मीडिया हर 5 विकेट लेने के बाद क्या उसी तरह हिन्दू बॉलर के पत्नी के पास पहुँच जाता जैसे हसीन जहाँ के पास पहुँच जाता है ताकि एक दिन की ख़ुशी भी शमी को न मिले?
दूसरा क्या दुबई वाया पाकिस्तान मैच फिक्सिंग कनेक्शन किसी हिन्दू क्रिकेटर पर उनकी पत्नी लगाती तो बीसीसीआई इसे पारिवारिक विवादित बयान मानकर पल्ला झाड़ लेता या शमी की तरह ही उसे खेलने से प्रतिबन्ध करता और उसे उसी तरह देशभक्ति साबित करने बोलता जैसे शमी को करना पड़ता है खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर?
तीसरा क्या गारंटी है कि जो लोग आज वर्ल्ड कप मैच में लगातार 3 मैचों में दो बार 5 विकेट और एक मैच में 4 विकेट सहित 14 विकेट लेने वाले शमी को किसी मैच में पिटने पर ट्रोल नहीं करेंगे खासतौर पर अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान जैसे देशों के खिलाफ अगर ज्यादा रन देकर विकेट न मिले तो?
चौथा शमी के साथ उनके बुरे वक़्त में कौन खड़ा मिला, अभी वाहवाही करने वाले देश के लोग, बीसीसीआई या सिर्फ विराट कोहली?
बीसीसीआई और क्रिकेट पंडित कहते हैं शमी को हम मौके दे रहें है. कोई भेदभाव नहीं हो रहा है तो यह जवाब कौन देगा वर्ल्ड कप का सबसे सफल गेंदबाज 4 मैच में बेंच पर क्यों बैठा था? उनके हाथ से पानी पीने की तलब क्यों लगी थी? दूसरों से दोगुनी मेहनत और 14 विकेट उखाड़ने के बावजूद यह यकीन क्यों नहीं होता कि टीम में अब जगह पक्की है शमी की?
क्या इस देश के लोग शमी जैसे क्रिकेटर और इंसान को डीजर्व करता है. जिसे हमने साथ न देकर 3 बार आत्महत्या की कोशिश की ओर धकेला. शमी बाकी क्रिकेटर से अलग थलग रहता है. बार -बार आत्महत्या की कोशिश ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर की तरह है. उन्हें देश के लोगों से सिर्फ प्यार नहीं भरोसा चाहिए. हम अगर भरोसा करते तो ये दिन कभी नहीं आता.एक इन्टरव्यू में पत्रकार ने उनसे पूछा आपकी बीवी ये आरोप लगाती है कि आप देश को धोखा देते है इसमें कितनी सच्चाई है तब मोहम्मद शमी बोलते है कि अपने देश से धोखा करने से पहले मैं मरना पसन्द करूँगा.
सुना आपने अपने देश से धोखा करने से पहले मैं मरना पसंद करूंगा.
शमी शर्मिला सा है. अभी -अभी इंग्लिश सीखा है.कड़ी मेहनत,पिता के त्याग और दुआओं ने उसे अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर बना दिया है.बाल ट्रांसप्लांट भी करवाया है. हैंडसम लग रहा है. प्लीज उसे जीने दीजिये, खुश रहने दीजिये. कपिल देव ने आज से दशकों पहले जो बीज बोया था शमी उसी बीज का एक बड़ा पौधा है. शमी लव यू ❤️
22/10/2023
पुराने चित्रों में चीखता हुआ इतिहास
जैसा की आप जानते ही हैं की अंग्रेज़ों को भारतीय शब्दों का उच्चारण में कठिनाई होती है अत: जब भारत में वे राज्य करने लगे तो बहुत से स्थानों का नाम उन्होंने सुविधानुसार बदल दिया । यहाँ , सुविधा का तात्पर्य उनकी जीभ की बनावट से था ।
अंग्रेज़ी भाषा में जब “ m” और “ b” एक साथ प्रयुक्त होते हैं तब अंग्रेज़ “ ब” का उच्चारण नहीं करते , हम भारतीय कर लेते हैं ।
जैसे dumb का उच्चारण अंग्रेज़ “ डम” और भारतीय “डम्ब “ के रूप में करता है । दूसरा उदाहरण Plumber का देख लीजिए । अंग्रेज इसे “प्लमर “ उच्चारित करता है और भारतीय “प्लम्बर “ ।
अब रिवर्स एन्जयरिंग समझिए । जैसे भारत के एक राज्य का नाम “ जम्बू काश्मीर “ था तो अंग्रेज़ी में जम्बू को Jambu लिखा गया पर अंग्रेज़ Jambu को जमू ही उच्चारित कर पाएगा , अपनी भाषा और अपनी जीभ की बनावट के अनुसार । हम भारतीय तो नक़लची होते ही हैं । वे जमू कहने लगे तो हमने भी जम्मू कर लिया ।
दो तीन सौ वर्षों के जितने भी अभिलेख प्राप्त होते हैं उसमें जम्बू काश्मीर और तिब्बत ( वही तिब्बत जिसे नेहरू ने चीन को दे दिया ) को एक साथ ही दर्शाया गया है
14/10/2023
यह है #अयोध्या के #भगवानदीन
#भगवानदीन कई लोगों के लिए सच में मसीहाई के पात्र हैं। 345 लोग आत्महत्या के लिए आए और नदी में छलांग लगा दी। भगवानदीन ने अपनी तैराकी कौशल से उन्हें बचा लिया।
भगवानदीन को कोई सैलरी नहीं मिलती। सरकारी गोताखोर का कार्ड बना तो कहा गया कि 500 रुपए महीना मिलेगा लेकिन आज तक नहीं मिला। इनके पास सुरक्षा उपकरण भी नहीं हैं। रहने को घर नहीं। लेकिन लोगों को बचाने की इच्छाशक्ति जबरदस्त है।
#भगवानदीन जैसे कर्मवीरों का उत्साहवर्धन सोशल मीडिया पर करना जरूरी है
यह असली हीरो हैं हमारे समाज के, देश के,
ऐसे नायकों को देश का सलाम
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Ballia
Ballia
277303