Government Polytechnic Barabanki
The official page of Government Polytechnic Barabanki on Facebook.It is situated on Jahangirabad Road Barabanki.Here you can achieve your dreams.
09/10/2020
URISE पोर्टल उत्तर प्रदेश के छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में व्यवसायिक, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े छात्र-छात्राओं को शिक्षा, करियर काउंसलिंग तथा रोजगार प्राप्त करने में मदद की जाएगी। यह मदद URISE पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। वह सभी छात्र जो व्यवसायिक एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्हें इस पोर्टल का लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि इस पोर्टल से करीब 2 लाख विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा। यू राइज पोर्टल का पूरा नाम यूनिफाइड रिइमैजिनड इन्नोवेशन फॉर स्टूडेंट एंपावरमेंट टूल है। इस पोर्टल को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किया गया है जो कि प्राविधिक एवं शिक्षा विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग, परीक्षण सेवायोजन एवं कौशल विकास मिशन से मिलकर बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश URISE पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सभी व्यवसायिक, तकनीकी एवं कौशल विकास की शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को शिक्षा तथा करियर काउंसलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन करना है। इस पोर्टल के माध्यम से अब उत्तर प्रदेश के छात्र ऑनलाइन कोर्सेज के माध्यम से अपना कौशल विकास कर पाएंगे। इस पोर्टल पर इकॉन्टेंट की सुविधा भी उपलब्ध है जिससे छात्र जब चाहे तब इकॉन्टेंट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस पोर्टल से छात्रों की शैक्षिक योग्यता भी बढ़ेगी तथा उनके कौशल का भी विकास होगा।
छात्र अपने Enrollment Number और Date of birth से signup कर Login करे।
Registration Link- https://urise.up.gov.in/student/register
सभी परिचितों , सहायक प्रवक्ताओं,कर्मचारियों एवं प्रिय छात्र छात्राओं से अपील :-
कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और इससे कैसे बचें:-
कोरोना वायरस दुनिया के विभिन्न देशों तीव्र गति में फैल रहा हैl कोविड 19 नाम का यह वायरस अब तक 200 से ज़्यादा देशों में फैल चुका हैl
दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 17 लाख पर पहुंच गयी है, जबकि कोविड 19 से मरने वाले लोगों की संख्या भी एक लाख के ऊपर पहुंच चुकी हैl
भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 7400 से अधिक मामले सामने आए हैंl कोरोना से संक्रमित लोगों में से भारत में मरने वाले लोगों की संख्या 239 हो गयी हैl कोरोना के संक्रमण के बढ़ते ख़तरे को देखते हुए सावधानी बरतने की ज़रूरत है ताकि इसे फैलने से रोका जा सके.विश्व स्वास्थ्य संगठन, पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड और नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) से प्राप्त सूचना के आधार पर हम सभी निम्न उपाय अपना कर सुरक्षित रह सकते हैँ l
एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग हो या फिर लैब में लोगों की जांच, सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए कई तरह की तैयारी की हैl इसके अलावा किसी भी तरह की अफवाह से बचने, खुद की सुरक्षा के लिए कुछ निर्देश जारी किए हैं, जिससे कोरोना वायरस से निपटा जा सकता हैl
किसे पहनना चाहिए मास्क?:-
1.अगर आप स्वस्थ हैं तो भी आपको मुंह व नाक ढ़कने के लिए मास्क / गमछा/दुपट्टा बाहर निकलते समय अवश्य प्रयोग करना हैl
2.अगर आप किसी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं, तो आपको मास्क पहनना होगाl
3.जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिएl
मास्क पहनने का क्या है तरीका?:-
1.मास्क पर सामने से हाथ नहीं लगाना चाहिएl
2.अगर हाथ लग जाए तो तुरंत हाथ धोना चाहिएl
3.मास्क को ऐसे पहनना चाहिए कि आपकी नाक, मुंह और दाढ़ी का हिस्सा उससे ढका रहेl
4.मास्क उतारते वक्त भी मास्क की लास्टिक या फीता पकड़क कर निकालना चाहिए, मास्क नहीं छूना चाहिएl
5.हर रोज मास्क बदल दिया जाना चाहिएl
कोरोना के ख़तरे को कम करने के उपाय:-
कोरोना से मिलते-जुलते वायरस खांसी और छींक से गिरने वाली बूंदों के ज़रिए फैलते हैंl
1.अपने हाथ बार बार अच्छी तरह से साबुन से धोएंl
2.खांसते या छींकते वक़्त अपना मुंह ढक लेंl
3.हाथ साफ़ नहीं हो तो आंखों, नाक और मुंह को छूने बचेंl
4. ऑनलाइन पेमेंट का प्रयोग करें l
5. प्रतिदिन दिन योग करें, चवन्यप्राश, काली मिर्च , पुदिना,संतरा इत्यादी का सेवन करें ताकी प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो l
6.प्रसन्न रहें व लोकडॉउन का पलान करें l
7. बिना किसी आवश्यक कार्य के घर के बाहर ना जायें l
8. आवश्यक होने पर निर्धारित समय में ही बाहर निकले और वापिस आने पर गरम पानी से स्नान करें तथा वस्त्रों को धुलकर तेज धूप में सुखायें l
9. लाये हुए फल व सब्जी गरम पानी से धोकर ही प्रयोग करें l
10 अन्य समानों को प्रयोग के पूर्व तेज धूप में पर्याप्त समय के लिए छोड़ दें l
11.सूरज की धूप में मौजूद *अल्ट्रावायलेट किरणें* कोरोना वायरस को तेज़ी से विघटित कर देती है यानी तोड़ देती है क्योंकि सूरज की तेज़ धूप में उसकी सुरक्षा-परत पिघल जाती है
12. परिवार के 5 वर्ष से कम आयु बच्चों के व 60 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों का विशेष ख्याल रखें l
13.सूखा, गर्म और रोशनी वाला माहौल कोरोना वायरस के जल्दी ख़ात्मे में मददगार है। इसलिये जब तक इसका प्रकोप है तब तक एसी या एयर कूलर का इस्तेमाल न करें।
14.ब्लीच में मौजूद क्लोरीन व अन्य केमिकल कोरोना वायरस की सुरक्षा-परत को तोड़ देते हैं। इस ब्लीचिंग-युक्त पानी का उन सभी जगहों पर स्प्रे करना चाहिये जहाँ-जहाँ हमारे हाथ लगते हैं। टीवी के रिमोट, लैपटॉप और मोबाइल फ़ोन को भी ब्लीचिंग-युक्त पानी में भिगोकर निचोड़े गये कपड़े से साफ़ करना चाहिये।
15.कोरोना वायरस बहुत कमज़ोर होता है। इसके ऊपर चढ़ी चर्बी की सुरक्षा-परत फाड़ देने से यह ख़त्म हो जाता है।ऐसा करने के लिये साबुन या डिटर्जेंट के झाग सबसे ज़्यादा प्रभावी होते हैं। 20 सेकंड या उससे ज़्यादा देर तक साबुन/डिटर्जेंट लगाकर हाथों को रगड़ने से इसकी सुरक्षा-परत फट जाती है और ये नष्ट हो जाता है। इसलिये अपने शरीर के खुले अंगों को बार-बार साबुन व पानी से धोना चाहिये, ख़ास तौर से उस वक़्त जब आप बाहर से घर में आए हों।
16. कपूर, गुग्गुल,लोभान और नीम की सूखी पत्तियां घर की बालकनी या अन्य खुले स्थान में जला सकते हैँ l ये वातावरण को शुद्ध करते हैँ l
कोरोना वायरस के लक्षण:-
1.कोरोनावायरस (कोवाइड-19) में पहले बुख़ार होता हैl
2.इसके बाद सूखी खांसी होती है और फिर एक हफ़्ते बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती हैl
3.इन लक्षणों का हमेशा मतलब यह नहीं है कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण हैl
4.कोरोना वायरस के गंभीर मामलों में निमोनिया, सांस लेने में बहुत ज़्यादा परेशानी, किडनी फ़ेल होना और यहां तक कि मौत भी हो सकती हैl
5.उम्रदराज़ लोग और जिन लोगों को पहले से ही कोई बीमारी है (जैसे अस्थमा, मधुमेह, दिल की बीमारी) उनके मामले में ख़तरा गंभीर हो सकता हैl
कोरोना का संक्रमण फैलने से कैसे रोकें?:-
1.अगर आप संक्रमित इलाक़े से आए हैं या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहे हैं तो आपको अकेले रहने की सलाह दी जा सकती हैl
2.घर पर ही रहें
3.ऑफ़िस, स्कूल या सार्वजनिक जगहों पर न जाएंl
4.सार्वजनिक वाहन जैसे बस, ट्रेन, ऑटो या टैक्सी से यात्रा न करें
घर में मेहमान न बुलाएंl
5.अगर आप और भी लोगों के साथ रह रहे हैं तो ज़्यादा सतर्कता बरतेl
6. अपना रसोई व बाथरूम लगातार साफ़ रखें lअपना कक्ष व अन्य सामान अलग कर लें l
7.कोरोना वायरस जैसे वायरस शरीर के बाहर बहुत ज़्यादा समय तक ज़िंदा नहीं रह सकते.
कोरोना वायरस का संक्रमण हो जाये तब?:-
1.इस समय कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसमें बीमारी के लक्षण कम होने वाली दवाइयां दी जा सकती हैं.
2.जब तक आप ठीक न हो जाएं, तब तक आप दूसरों से अलग रहें.
3.कोरोना वायरस के इलाज़ के लिए वैक्सीन विकसित करने पर काम चल रहा है.
4.इस साल के अंत तक इंसानों पर इसका परीक्षण कर लिया जाएगा.
5.कुछ अस्पताल एंटी-वायरल दवा का भी परीक्षण कर रहे हैंl
🙏🙏हम सभी ईश्वर से अपनी भूलों के लिए क्षमा मांगते हुए प्रार्थना करते हैँ की हमारी धरा व समस्त प्राणियों को को इस आपदा से शीघ्र मुक्ति प्रदान करें l🙏🙏
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Jahangirabad Road
Barabanki
225223
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |