Model Pri. school Purnapur
Model English medium School � Education for Success Our dream �
27/03/2025
मॉडल प्राइमरी स्कूल पुरनापुर में आज वार्षिकोत्सव और छात्र विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साथ ही शारदा संगोष्टी, ईको क्लब कार्यक्रम और माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बिथरी विधायक डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा जी ने दीप प्रचलित कर और माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल जी ने की। इस अवसर पर हमारे आदरणीय खण्ड शिक्षा अधिकारी बिथरी श्री विजय कुमार जी भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मुख्य सहयोगियों में ग्राम प्रधान पति श्री संजीव पटेल का विशेष सहयोग रहा बच्चों ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिन्हें सभी ग्राम वासियों और अभिभावकों ने सराहा। साथ ही इस अवसर पर विद्यालय की ओर से सभी बच्चों को ट्रैक सूट एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Telephone
Website
Address
Village Purnapur, Block Bithri Chainpur
Bareilly
243123