Homoeopathic Accent

Homoeopathic Accent

Share

Everything is available on google, but Homoeopathic Accent will guide you what is more important for

21/07/2018

'World Homoeopathic Physician Health Day' started and organized successfully from Bareilly (Uttar Pradesh, India)

'विश्व होम्योपैथिक चिकित्सक स्वास्थ्य दिवस' का आरम्भ एवं आयोजन बरेली (उत्तर प्रदेश, हिन्दुस्तान) से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ

होम्योपैथिक ऐक्सेंट की ओर से आयोजित 'विश्व होम्योपैथिक चिकित्सक स्वास्थ्य दिवस' का आरम्भ 15 जुलाई 2018 को बरेली (उत्तर प्रदेश, हिन्दुस्तान) से सफलतापूर्वक किया गया। होम्योपैथिक ऐक्सेंट के सम्पादक डा. गौरव मिश्र ने सभी आगन्तुक गणमान्य होम्योपैथिक चिकित्सकों का स्वागत किया एवं इस दिवस के आयोजन किये जाने के पीछे के कारणों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
'World Homoeopathic Physician Health Day' organized by Homoeopathic Accent is started successfully on the date 15 July 2018 from Bareilly (Uttar Pradesh, India). All arrived respected Homoeopathic Physicians are welcomed by Editor of Homoeopathic Accent Dr. Gaurav Mishr and he also presented a speech to explain the thought behind organizing this event.
डा. गौरव मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, " 'स्वास्थ्य ही जीवन का आधार है', तो यह हम चिकित्सकों के द्वारा सिर्फ रोगियों तक ही सीमित न रह जाए, हम सभी चिकित्सक भी बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए एक दूसरे का साथ दें और सभी चिकित्सक अन्य चिकित्सकों का साथ स्वीकार करें। यह साथ सिर्फ उस समय ही दिखायी न दे, जब हम बहुत अधिक बीमार हो चुके हों। बल्कि उस समय से ही दिखायी दे जाये जब हम बहुत अधिक बीमार होने की ओर अग्रसर हो रहे हों और अपनी स्वयं की चिकित्सा द्वारा या अपनी चिकित्सा के लिए लिये जाने वाले गलत निर्णयों से सही उपचार न प्राप्त कर पा रहे हों। तब अपने चिकित्सक साथियों की मदद से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें, इस ओर विचार करके इस दिवस का आयोजन किया गया है, इसलिए say I love you to I love you.
Dr. Gaurav Mishr expressed his thought as, “ 'Health is the base of our life', so it should not be limited to our patients only, we Doctors also get better health though our colleagues (Doctors) and all Doctors must accept treatment through our colleagues. This togetherness not only limited to the situation of worst condition of illness of our colleague. Rather it must be shown from that time when we are going to become seriously ill and we are unable to treat our illness through our medication OR we are unable to make right decision for better health. Then we must get healthy through the help of our colleagues, on the basis of this thought this day is organized, so SAY I LOVE YOU TO I LOVE YOU.
'जिस तन बीते वो तन जाने' इस दिवस के महत्त्व के बारे में संक्षेप में बस इतना ही काफी है, फिर भी इस दिवस को मनाये जाने के सम्बन्ध में एक बात और कहूँगा कि 'यह दिवस आपका दिवस है और आपके लिये ही है,' ऐसा पूर्ण विश्वास रखिये और स्वयं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कीजिये, साथ ही थोड़ा सा और करना है कि अपने चिकित्सक साथी को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने के लिये भी अपना हाथ आगे बढ़ाना है। जिन परिस्थितियों में डा. दिनेश सक्सेना की मृत्यु हुई, उन्हें देखकर इस दिवस को मनाये जाने का विचार मन में आया, क्योंकि इस दिवस को आरम्भ करने की सलाह डा. दिनेश सक्सेना के जन्म दिवस पर दी गयी थी, अतः उसी का अनुकरण करते हुए यह दिवस आज दिनांक 15 जुलाई 2018 को आयोजित किया गया है।"
‘Sufferer knows the condition of suffering’ this is sufficient to tell about the importance of this day, however I also want to say one more thing about this day, that, ‘this day is your day and only for you’ believe on this and make your life healthy and some more thing to do is that give your helping hand to our colleague Doctor to make him/her healthy. In which situation Dr. Dinesh Saxena died, not happen to other Doctor is the key point to organize this day, because it was advised to organize this day on the date of Birthday of Dr. Dinesh Saxena, so by following it this day is organize today on the date 15-July-2018."
इस अवसर पर डा. आर. बी. चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, "इस दिवस के आयोजन का आरम्भ किया जाना बहुत ही सुन्दर विचार है, इस दिवस को खास दिन मनाने के साथ-साथ हम सभी चिकित्सक प्रत्येक माह या माह में दो बार भी इसका आयोजन कर सकते हैं और अपने साथियों की खैर-खबर पूंछ सकते हैं।"
On this occasion Dr. R. B. Chaudhary said that, “To initiate the organization of this day is very beautiful thought, in the same way, like fix date of this day, we can organize such program regularly every month or two times in a month to solve the health related difficulties of our colleagues.”
डा. राकेश शर्मा ने कहा कि, "डा. दिनेश सक्सेना हमारे प्रिय साथियों में से एक थे, मैं तो जब तक जीवित हूँ अपने इस साथी को याद करता रहूंगा, ऐसे मिलनसार व्यक्ति का इतनी कम आयु में हम सभी से दूर हो जाने का दुःख हम सभी को है। इस बात से अलग एक और बात कहूँगा कि, हम अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, क्योंकि आज-कल के प्रचलन में जंक-फूड का जिस प्रकार से उपयोग किया जा रहा है वह सच में ही विचारणीय समस्या है, जो कि छोटे-छोटे बच्चों की बीमारी का कारण बन रहा है।"
Dr. Rakesh Sharma said that, “Dr. Dinesh Saxena was our dearest colleague, I memorize him always till I am alive, we all are sad to loose such neighborliness person who left us in his too early age. On the other hand I want to say one more thing that, we all must aware about health of our children, because junk food are today’s trend and we must think about using it in much quantity, which is also a cause of illness in our small children."
डा. सुधांशु आर्य ने कहा कि, "हम सभी चाहें वह चिकित्सक हों या अन्य व्यक्ति, स्वास्थ्य के लिए तो सभी को जागरूक रहना आवश्यक है। जब हम घर से निकलते हैं, तो कुछ न कुछ प्रण लेकर निकलते हैं कि आज बाहर जा रहे हैं, तो हेलमेट जरूर पहनेंगे या बाजार से यह सामान लेंगे, इसी प्रकार का प्रण यदि हम खाने के प्रति ले लें कि आज बाहर जा रहे हैं, तो कुछ भी हो जाये आज तली हुई वस्तुएं नहीं खायेंगे या ज्यादा चटपटी वस्तुएं नहीं खायेंगे, तो हम स्वास्थ्य की ओर अग्रसर हो जायेंगे। हमारे छोटे-छोटे निर्णय ही हमें स्वस्थ करते हैं या रोगी बनाते हैं।"
Dr. Sudhanshu Ary said that, “We all even Doctors or other people, are necessarily be aware about our health. Before going to outside from our home, we decide our goal to do something, like today we must bear helmet or buy any thing from market, like wise you have to decide that today after going outside from home we will not eat much fatty food or much spicy food, then we will attain or maintain good healthy condition of our body. Our small decision give us health or disease.”
डा. राजीव शर्मा ने इस अवसर के लिए अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, "इस दिवस को मनाये जाने का विचार बहुत ही अच्छा विचार है, ऐसे अवसर पर सभी को अवश्य ही सम्मिलित होना चाहिए, क्योंकि यह दिवस हमारी अपनी भलाई के लिये ही आयोजित किया जा रहा है।"
On this occasion Dr. Rajeev Sharma said that, “To organize this day is a very good decision, all our colleagues must join such program, because this day is organize for well being of all of us.”
डा. योगेश सांख्यधर ने कहा कि, "इस कार्यक्रम को आरम्भ करने के लिये बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस कार्यक्रम को इसी प्रकार सुचारू रूप से आगे भी अवश्य ही जारी रखा जाये, हम सभी आपके साथ हैं।"
Dr. Yogesh Shankhyadhar said that, “Many many well wishes to organize this event. Please continue this event regularly, we all are with you.”
इस अवसर पर होम्योपैथिक ऐक्सेंट की ओर से सभी आगन्तुक चिकित्सकों को अपने साथी चिकित्सकों की केस टेकिंग करने के लिए पेड एवं पेन उपलब्ध कराये गये और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। सभी चिकित्सकों ने आपस में एक-दूसरे की समस्याओं पर मिल-बैठकर विचार-विमर्श किया। अंत में सूक्ष्म जलपान के बाद इस दिवस को सराहते हुए सभी चिकित्सकों ने कार्यक्रम का समापन किया और भविष्य में इस कार्यक्रम के सुचारू रूप से जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।
On this occasion Homoeopathic Accent provided conference pad and pen to all arrived Doctors for case taking of their colleague Doctors and by this way program Preceded further. All Doctors shared their problems and discussed there solutions among. In the last, after some refreshments all Doctors end up the program with appreciation and gave well wishes to regulate the program in future.

July 2018 Homoeopathic Accent All Pages 14/07/2018
Want your business to be the top-listed Media Company in Bareilly?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Bareilly
243005