Genius Computer Institute

Genius Computer Institute

Share

28/04/2025

क्या आप कंप्यूटर सीखने के लिए प्रेरित हैं और अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान की तलाश में हैं? तो आज ही जीनियस कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क करें!
उम्मेदपुर भुता में 10 वर्षों से संचालित जहाँ आपको बेहतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ✅

Photos from Genius Computer Institute's post 17/05/2023

जल एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए आगे आएं युवा- स्वामी देवस्वरूपानंद

जल एवं पर्यावरण बचाओ अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 17.05.2023 को कस्बा भुता के जीनियस कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वर नाथ जी महाराज, श्री देव स्वरूपानंद जी महाराज संस्थापक उज्ज्वल भारत अभियान, श्री धीरेंद्र सिंह जी एस. आई. थाना भुता एवं जीनियस कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष आचार्य श्री प्राज्ञदेव विद्याभास्कर की अध्यक्षता में विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्री स्वामी जी महाराज ने बच्चों के लिए जीवन में सफलता पाने के लिए विशेष सूत्र दिए और साथ में यह भी कहा कि अपना भारत राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर भारत सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव जागरूक होकर कार्य करते रहना है हम हम बढ़ेंगे देश बढ़ेगा हम चलेंगे देश चलेगा हम युवाओं को अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखकर कार्य करना चाहिए समाज और राष्ट्र में परिवर्तन की क्षमता युवा में होती है युवा देश के भविष्य हैं इसलिए युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए अंत में समापन के समय में अजय शर्मा द्वारा सभी विद्वानों का अतिथि सत्कार करते हुए सभी का धन्यवाद किया और साथ में इस कार्यक्रम का संचालन श्री ऋषिपाल शर्मा जी ने किया। अंत मे स्वामी जी ने सभी कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा करते हुए आशीर्वाद दिया इस दौरान विवेकानंद युवा विकास समिति के प्रदेश प्रभारी श्री अरुण देव जी ने भी संतो का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में थाना भुता के कॉन्स्टेबल मोहित चौधरी, ब्रजेश गंगवार, विमल गंगवार, राजेश शर्मा, आकांक्षा, रुचि एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

01/04/2023

ये चिराग मेरे हौसले के हैं, इन्हे कोई आँधी तूफ़ान नहीं बुझा सकती। 🙏😊

#जीनियस_कंप्यूटर_इंस्टीट्यूट

Photos from Genius Computer Institute's post 23/03/2023

*भगतसिंह का जीवन सभी युवाओं के लिए आदर्श है :- अजय शर्मा*

आज दिनांक 23-03-2023 को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में विवेकानंद युवा विकास समिति के स्वयंसेवकों ने जीनियस कंप्यूटर इंस्टीट्यूट भुता के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। जिसमे विवेकानंद युवा विकास समिति के स्वयं सेवक अजय शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी. इसलिए 23 मार्च को इन अमर शहीदों के बलिदान को याद कर शहीद दिवस मनाया जाता है. इस दिन इन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है. विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा इस मौके पर मौन सभा का आयोजन किया जाता है और वीरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है देश की आजादी के लिए के लिए वर्षों तक संग्राम चला. कई वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्‍यौछावर कर दिए थे. भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव भी उन वीर सपूतों में से एक थे. इन तीनों ने अंग्रेजी हुकूमत की खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड डिस्ट्रीब्यूट बिलज् के विरोध में सेंट्रल असेंबली में बम फेंके थे. इसके बाद इन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया था और 23 मार्च, 1931 को फांसी दी गई थी। इस अवसर पर सभी युवाओं ने भगतसिंह जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में आकांक्षा, रुचि, राजेश, अनिल, विंटू, हिमांशु, मुनीश, कुलदीप, नन्हे लाल आदि लोग उपस्थित रहे।

वीर शहीद दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏
#टीम_जीनियस

20/03/2023

खरीद पाऊं खुशियां उदास चेहरे की, मेरे किरदार का मोल बस इतना सा कर दे मालिक..
❤⚡

#जीनियस_कंप्यूटर_इंस्टीट्यूट

Want your school to be the top-listed School/college in Bareilly?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Bhuta
Bareilly

Opening Hours

Monday 7am - 6pm
Tuesday 7am - 6pm
Wednesday 7am - 6pm
Thursday 7am - 6pm
Friday 7am - 6pm
Saturday 7am - 6pm