Amit Tutorials

Amit Tutorials

Share

Hardwork z key to
success But Hardwork +
Guidance Guarantees
Success

From 5th to 12th

Special classes for Reappear students of 8th 10th &12th

Photos 07/03/2017

We are all proud of you, boy

03/09/2016

एक बार एक बूढ़े आदमी ने अफवाह फैलाई कि उसके
पड़ोस में रहने वाला
नौजवान चोर है l
यह बात दूर - दूर तक फैल गई आस - पास के लोग उस नौजवान
से बचने लगे l नौजवान परेशान हो गया कोई उस पर विश्वास
ही नहीं करता था l
तभी गाँव में चोरी की एक
वारदात हुई और शक उस नौजवान पर गया उसे गिरफ्तार कर लिया
गया l
लेकिन कुछ दिनों के बाद सबूत के अभाव में वह निर्दोष साबित हो
गया l
निर्दोष साबित होने के बाद वह नौजवान चुप नहीं बैठा
उसने बूढ़े आदमी पर गलत आरोप लगाने के लिए
मुकदमा दायर कर दिया पंचायत में बूढ़े आदमी ने अपने
बचाव में सरपंच से कहा l
'मैंने जो कुछ कहा था, वह एक टिप्पणी से अधिक
कुछ नहीं था किसी को नुकसान पहुंचाना
मेरा मकसद नहीं था l
सरपंच ने बूढ़े आदमी से कहा, 'आप एक कागज के
टुकड़े पर वो सब बातें लिखें,
जो आपने उस नौजवान के बारे में कहीं थीं,
और जाते समय उस कागज के
टुकड़े - टुकड़े करके घर के रस्ते पर फ़ेंक दें कल फैसला सुनने के
लिए आ जाएँ
बूढ़े व्यक्ति ने वैसा ही किया l
अगले दिन सरपंच ने बूढ़े आदमी से कहा कि फैसला
सुनने से पहले आप
बाहर जाएँ और उन कागज के टुकड़ों को,
जो आपने कल बाहर फ़ेंक दिए थे,
इकट्ठा कर ले आएं l
बूढ़े आदमी ने कहा मैं ऐसा नहीं कर
सकता उन टुकड़ों को तो हवा कहीं से
कहीं उड़ा कर ले गई होगी अब वे
नहीं मिल सकेंगें मैं
कहाँ - कहाँ उन्हें खोजने के लिए जाऊंगा ?
सरपंच ने कहा 'ठीक इसी तरह, एक
सरल -
सी टिप्पणी भी
किसी का मान - सम्मान उस सीमा तक नष्ट
कर सकती है,
जिसे वह व्यक्ति किसी भी दशा में दोबारा
प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो सकता l
इसलिए यदि किसी के बारे में कुछ अच्छा
नहीं कह सकते, तो चुप रहें l
वाणी पर हमारा नियंत्रण होना चाहिए, ताकि हम शब्दों
के दास न बनें l

21/06/2016

🔴 किसी दूर गाँव में एक पुजारी रहते थे जो हमेशा धर्म कर्म के कामों में लगे रहते थे। एक दिन किसी काम से गांव के बाहर जा रहे थे तो अचानक उनकी नज़र एक बड़े से पत्थर पे पड़ी। तभी उनके मन में विचार आया कितना विशाल पत्थर है क्यूँ ना इस पत्थर से भगवान की एक मूर्ति बनाई जाये। यही सोचकर पुजारी ने वो पत्थर उठवा लिया।

🔵 गाँव लौटते हुए पुजारी ने वो पत्थर के टुकड़ा एक मूर्तिकार को दे दिया जो बहुत ही प्रसिद्ध मूर्तिकार था। अब मूर्तिकार जल्दी ही अपने औजार लेकर पत्थर को काटने में जुट गया। जैसे ही मूर्तिकार ने पहला वार किया उसे एहसास हुआ की पत्थर बहुत ही कठोर है। मूर्तिकार ने एक बार फिर से पूरे जोश के साथ प्रहार किया लेकिन पत्थर टस से मस भी नहीं हुआ। अब तो मूर्तिकार का पसीना छूट गया वो लगातार हथौड़े से प्रहार करता रहा लेकिन पत्थर नहीं टुटा। उसने लगातार 99 प्रयास किये लेकिन पत्थर तोड़ने में नाकाम रहा।

🔴 अगले दिन जब पुजारी आये तो मूर्तिकार ने भगवान की मूर्ति बनाने से मना कर दिया और सारी बात बताई। पुजारी जी दुखी मन से पत्थर वापस उठाया और गाँव के ही एक छोटे मूर्तिकार को वो पत्थर मूर्ति बनाने के लिए दे दिया। अब मूर्तिकार ने अपने औजार उठाये और पत्थर काटने में जुट गया, जैसे ही उसने पहला हथोड़ा मारा पत्थर टूट गया क्यूंकि पत्थर पहले मूर्तिकार की चोटों से काफी कमजोर हो गया था। पुजारी यह देखकर बहुत खुश हुआ और देखते ही देखते मूर्तिकार ने भगवान शिव की बहुत सुन्दर मूर्ति बना डाली।

🔵 पुजारी जी मन ही मन पहले मूर्तिकार की दशा सोचकर मुस्कुराये कि उस मूर्तिकार ने 99 प्रहार किये और थक गया, काश उसने एक आखिरी प्रहार भी किया होता तो वो सफल हो गया होता।

🔴 मित्रों यही बात हर इंसान के दैनिक जीवन पे भी लागू होती है, बहुत सारे लोग जो ये शिकायत रखते हैं कि वो कठिन प्रयासों के बावजूद सफल नहीं हो पाते लेकिन सच यही है कि वो आखिरी प्रयास से पहले ही थक जाते हैं। लगातार कोशिशें करते रहिये क्या पता आपका अगला प्रयास ही वो आखिरी प्रयास हो जो आपका जीवन बदल दे।

16/12/2015

एक मकड़ी थी. उसने आराम से रहने के लिए एक शानदार
जाला बनाने का विचार किया और सोचा की इस जाले मे खूब
कीड़ें, मक्खियाँ फसेंगी और मै उसे आहार बनाउंगी और मजे से
रहूंगी . उसने कमरे के एक कोने को पसंद किया और
वहाँ जाला बुनना शुरू किया. कुछ देर बाद आधा जाला बुन कर
तैयार हो गया. यह देखकर वह मकड़ी काफी खुश हुई
कि तभी अचानक उसकी नजर एक बिल्ली पर पड़ी जो उसे
देखकर हँस रही थी.
मकड़ी को गुस्सा आ गया और वह बिल्ली से बोली , ” हँस
क्यो रही हो?”
”हँसू नही तो क्या करू.” , बिल्ली ने जवाब दिया , ”
यहाँ मक्खियाँ नही है ये जगह तो बिलकुल साफ सुथरी है,
यहाँ कौन आयेगा तेरे जाले मे.”
ये बात मकड़ी के गले उतर गई. उसने अच्छी सलाह के लिये
बिल्ली को धन्यवाद दिया और जाला अधूरा छोड़कर
दूसरी जगह तलाश करने लगी. उसने ईधर ऊधर देखा. उसे एक
खिड़की नजर आयी और फिर उसमे जाला बुनना शुरू किया कुछ
देर तक वह जाला बुनती रही , तभी एक चिड़िया आयी और
मकड़ी का मजाक उड़ाते हुए बोली , ” अरे मकड़ी , तू
भी कितनी बेवकूफ है.”
“क्यो ?”, मकड़ी ने पूछा.
चिड़िया उसे समझाने लगी , ” अरे यहां तो खिड़की से तेज
हवा आती है. यहा तो तू अपने जाले के साथ ही उड़ जायेगी.”
मकड़ी को चिड़िया की बात ठीक लगीँ और वह
वहाँ भी जाला अधूरा बना छोड़कर सोचने लगी अब
कहाँ जाला बनायाँ जाये. समय काफी बीत चूका था और अब
उसे भूख भी लगने लगी थी .अब उसे एक
आलमारी का खुला दरवाजा दिखा और उसने उसी मे
अपना जाला बुनना शुरू किया. कुछ जाला बुना ही था तभी उसे
एक काक्रोच नजर आया जो जाले को अचरज भरे नजरो से देख
रहा था.
मकड़ी ने पूछा – ‘इस तरह क्यो देख रहे हो?’
काक्रोच बोला-,” अरे यहाँ कहाँ जाला बुनने चली आयी ये
तो बेकार की आलमारी है. अभी ये यहाँ पड़ी है कुछ दिनों बाद
इसे बेच दिया जायेगा और तुम्हारी सारी मेहनत बेकार
चली जायेगी. यह सुन कर मकड़ी ने वहां से हट जाना ही बेहतर
समझा .
बार-बार प्रयास करने से वह काफी थक चुकी थी और उसके
अंदर जाला बुनने की ताकत ही नही बची थी. भूख की वजह से
वह परेशान थी. उसे पछतावा हो रहा था कि अगर पहले
ही जाला बुन लेती तो अच्छा रहता. पर अब वह कुछ नहीं कर
सकती थी उसी हालत मे पड़ी रही.
जब मकड़ी को लगा कि अब कुछ नहीं हो सकता है तो उसने
पास से गुजर रही चींटी से मदद करने का आग्रह किया .
चींटी बोली, ” मैं बहुत देर से तुम्हे देख रही थी , तुम बार- बार
अपना काम शुरू करती और दूसरों के कहने पर उसे अधूरा छोड़
देती . और जो लोग ऐसा करते हैं , उनकी यही हालत होती है.”
और ऐसा कहते हुए वह अपने रास्ते चली गई और
मकड़ी पछताती हुई निढाल पड़ी रही.
दोस्तों , हमारी ज़िन्दगी मे भी कई बार कुछ ऐसा ही होता है.
हम कोई काम start करते है. शुरू -शुरू मे तो हम उस काम के
लिये बड़े उत्साहित रहते है पर लोगो के comments की वजह
से उत्साह कम होने लगता है और हम अपना काम बीच मे
ही छोड़ देते है और जब बाद मे पता चलता है कि हम अपने
सफलता के कितने नजदीक थे तो बाद मे पछतावे के
अलावा कुछ नही बचता.

30/03/2015

DID YOU KNOW ~ Amazing facts about CHOCOLATE.

1. Chocolate protects teeth, it protects against tooth decay and has an anti-bacterial effect on the mouth.

2. Dark Chocolate reduces the risk of heart disease, eating dark Chocolate every day reduces the risk of heart disease by 33%.

3. Do you know that potato chips are dipped in chocolate.

4. Smell of chocolate triggers relaxation. This smell increases the brain waves which trigger relaxation.

5. Do you know that white chocolate isn’t technically chocolate!!! White chocolate doesn’t contain cocoa solids or cocoa liquor.

6. You will be surprised to know that to make one pound of chocolate it takes 400 cocoa beans approximately.

7. In 1941, M&M’S were created as a means for soldiers to enjoy chocolate without melting.

8. You will be shocked after knowing this. Americans collectively eat 100 pounds of chocolate every second.

9. Yow will be surprised to know that six tons is the weight of the world’s largest chocolate bar.

10. Do you know that Milton Hershey, chocolate magnate, canceled his reservations for the titanic due to last minute business matters.

11. Every day, Hershey’s produce over 80 million kisses chocolates.

12. Do you know when the first chocolate was manufactured? In 1842, The English chocolate company Cadbury made the first chocolate bar in the world.

13. You will be shocked to know that chocolate syrup was used for blood in the film Psycho in the famous shower scene by Alfred Hitchcock.

14. Most of us know that cacao originated in central and south America more than 4,000 years ago, but presently 70% of the world’s cacao is grown in Africa. The largest producer of cocoa is Cote d’lvoire providing roughly 40% of the world’s supply.

15. Traditionally chocolate has been associated with medicinal, mythical, and magical properties.

Want your school to be the top-listed School/college in Basoli?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Basoli