Journalist Raghavendra Prasad Mishra
सामाजिक और राजनीतिक संदर्भ पर समीक्ष?
#मोदी_जी_स्कूल_बचाओ
गरीबों का मसीहा बन ये नेता बने करोड़पति
नमस्कार दर्शकों, हमारे यूट्यूब चैनल न्यूजचुस्की लाइव में आपका स्वागत है। आज हम आपसे राजनीति के रोचक तथ्यों पर आपसे बात कर रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ना है तो गरीबों, मजलूमों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक हकूक की बात करनी होगी। क्योंकि यही वह सीढ़ी है जो राजनीति के क्षेत्र में आपको शिखर तक पहुंचा सकती है। ऐसा हम नहीं कहते बल्कि राजनीति के क्षेत्र में शिखर पर पहुंचने वाले नेताओं के आंकड़े बताते है। पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के नाम पर राजनीति करके सत्ता तक पहुंचने वाले कुछ नेताओं के नाम हम यहां आपको बता रहे हैं, जिनकी राजनीति सड़क से शुरू हुई थी और आज वह अकूत संपत्ति के मालिक बन बैठे हैं। जबकि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों की स्थिति अभी भी जस की तस बनी हुई है। जातीय राजनीति करने वालों में मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव, कांशीराम, बहन मायावती और मौजूदा समय में चंद्रशेखर रावण आदि प्रमुख ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने दलितों-पिछड़ों को आधार बनाकर अपनी राजनीति की शुरुआत की। शुरुआत में ये नेता आम आदमी की श्रेणी में आते थे। लेकिन गरीबों का मसीहा बनते ही इनके दिन इस तरह बहुरे कि आज ये लोग सत्ता का सुख भोगने के साथ ही करोड़ों के मालिक बन चुके है। शिक्षक से नेता बने मुलायम सिंह यादव की जहां आज करोड़ों की घोषित संपत्ति है, वहीं चारा घोटाले में फंसे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की संपत्ति सौ करोड़ से ऊपर है। देखते ही देखते दलितों की देवी मायावती दौलत की देवी बन गईं और आज उनकी घोषित संपत्ति 112 करोड़ से ऊपर बताई जा रही है। जबकि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नाम से दलितों और अल्पसंख्यकों को आधार बना कर राजनीति में उतरने वाले चंद्रशेखर रावण की घोषित संपत्ति अभी करोड़ के अंदर है। हालांकि दलितों-मजलूमों की बात करने वाले चंद्रशेखर रावण भी करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों में घूमने का शौक रखते हैं। हाल के दिनों में उनकी संपत्ति में तेजी से इजाफा भी देखा जा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि गरीबों, दलितो, मजलूमों और अल्पसंख्यकों का नाम क्या रजनीति में केवल प्रयोग करने के लिए है। आप अपनी सारगर्भित राय कमेंट बाक्स में जरूर दें। ऐसे ही महत्वपूर्ण विषय को जानने के लिए आप न्यूज चैनल को लाइक, सब्सक्राइब जरूर करें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Uttar Pardesh
Basti
272163