Munderwa
The village Munderwa falls in Basti district situated in Uttar Pradesh state, with a population of 391. The size of the area is about 0.51 square kilometers.
NEET UG 2026 Cancelled
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द
👉 बस्ती रोजगार मेला (29 अप्रैल):
बस्ती में 29 अप्रैल को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला लगेगा, जहां रोडवेज के 150 बस ड्राइवर पदों पर सीधी भर्ती (इंटरव्यू + फिजिकल टेस्ट) होगी।
👉 योग्यता व शर्तें:
कम से कम 8वीं पास, लंबाई 5 फीट 3 इंच, 2 साल का भारी वाहन चलाने का अनुभव, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और उम्र 23.5 साल या अधिक जरूरी है।
👉 वेतन/मानदेय:
2.20 रुपये प्रति किमी के हिसाब से भुगतान मिलेगा। 6000 किमी और 25 दिन ड्यूटी पूरी करने पर 4000 रुपये अतिरिक्त बोनस मिलेगा।
👉 जरूरी दस्तावेज:
बायोडाटा, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड लेकर मेले में पहुंचना होगा। ज्यादा जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर मिल सकती है।
#मुन्डेरवा( बस्ती) #संतकबीरनगर 1700 मीटर जमीन विवाद में फंसा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, किसानों के विरोध से धीमा पड़ा काम
संतकबीरनगर जनपद में खलीलाबाद-बांसी रेल परियोजना के तहत बस्ती हाईवे पर मलोरना में बनने वाला रेलवे ओवरब्रिज 1700 मीटर जमीन विवाद में फंस गया है। जमीन के स्वामित्व और मुआवजे के मुद्दे ने निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी कर दी है। स्थिति यह है कि पुल निर्माण से पहले बनाई जा रही सर्विस रोड का काम भी प्रभावित हो गया है।
जानकारी के अनुसार, खलीलाबाद-बहराइच रेल परियोजना के प्रथम चरण में जिला मुख्यालय से बांसी तक कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में बस्ती हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाना है, ताकि यातायात सुचारु रहे और रेलवे लाइन पार करने में लोगों को सुविधा मिल सके। लेकिन निर्माण शुरू होने से पहले ही जमीन का विवाद सामने आ गया।
बताया जा रहा है कि जिस 1700 मीटर जमीन को एनएचएआई ने पहले अपनी बताते हुए रेलवे को फाइल सौंपी थी, बाद में केवल हाईवे की जमीन को अपना माना गया। बाकी जमीन पर स्थानीय किसानों ने मालिकाना हक जताते हुए दावा किया कि यह उनकी निजी भूमि है। किसानों का कहना है कि वर्ष 2006 में हाईवे चौड़ीकरण के समय भी उन्हें मुआवजा नहीं मिला था, इसलिए अब बिना उचित भुगतान के जमीन नहीं देंगे।
विवाद के कारण सर्विस रोड पर पेड़ काटने, मिट्टी पटाई और अन्य प्रारंभिक कार्य कई स्थानों पर रुक गए हैं। कुछ किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर अदालत में याचिका भी दाखिल कर दी है, जिससे मामला और उलझ गया है। जिला प्रशासन अब किसानों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है।
निर्माण एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि यदि जमीन का विवाद पहले ही सुलझ गया होता तो अब तक सर्विस रोड का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका होता। फिलहाल जहां विवाद नहीं है, वहीं सीमित काम कराया जा रहा है। जैसे ही प्रशासन स्तर पर समाधान होगा, निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।
इधर परियोजना के अन्य हिस्सों में काम जारी है। गौरा गांव में रेलवे स्टेशन निर्माण शुरू हो चुका है, जहां पिलर निर्माण का कार्य चल रहा है। बखिरा-सांथा क्षेत्र में रेल पटरी बिछाने के लिए मिट्टी पटाई का काम भी तेजी से कराया जा रहा है। कई पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि कुछ स्थानों पर कार्य जारी है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि ओवरब्रिज बनने से जाम की समस्या कम होगी, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी....
मुन्डेरवा(बस्ती): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम मे बस्ती जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। दीनदयाल चौधरी राष्ट्रीय हाई स्कूल, रुधौली दयालगंज की साक्षी चौधरी ने 600 में 579 अंक (96.50%) पाकर बस्ती जिले मे पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर एसबीएसपीडीएमबी स्कूल, दुबौलिया की दीपा राजभर रहीं, जिन्होंने 567 अंक (96%) प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर दीनानाथ चौधरी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की अंकिता यादव ने 574 अंक (95.67%) हासिल किए। टॉप-3 में छात्राओं के दबदबे ने साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटिया भी किसी से कम नही है...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Basti
272178