Ananta Traders
सभी तरह के ऑनलाइन फॉर्म भरे जाते है
आय, Aap Ki Apni Dukan
25/09/2016
…और लौटना पड़ा सीडीपीओ को बैरंग वापस
http://www.bastilive.in/blogs/post/692401v
बस्ती 24 सितम्बर। पिछले 21 दिनों से अपने हक के लिये लगातार संघर्षरत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं के लिये शनिवार का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उनकी मांगे तो अभी तक मानी नहीं गई, स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आन्दोलन को विफल करने का दबाव बनाया जा रहा है। बरसात के बावजूद जनपद के सभी 15 परियोजना केन्द्रों पर ‘‘थाली बजाओ, दरिद्दर भगाओ’ और भूख हड़ताल का कार्यक्रम जारी रहा। सीडीपीओ के माध्यम से प्रशासन द्वारा सभी 15 परियोजनाओं पर लटकते तालों को खुलवाने के प्रयास को आन्दोलित आंगनवाडी कार्यकत्रियों ने विफल कर दिया।
संघ जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव ने बताया कि सीडीपीओ के माध्यम से प्रशासन द्वारा सभी 15 परियोजनाओं पर लटकते तालों को खुलवाने का प्रयास किया गया। इस दौरान अनेक परियोजना केन्द्रों पर टकराव की स्थिति सामने आयी। जहां ताला खुला भी वहां आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं ने कार्यालय में घुसकर नारेबाजी किया जिससे कोई काम काज नहीं हो सका। अधिकांश सीडीपीओ को वैरंग वापस लौटना पड़ा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Shop No F2 Lohiya Comlex Near Vikas Bhawan Basti
Basti
272001