Touch Media
@Arts, News
08/11/2022
राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा में एबीवीपी का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग प्रारंभ
तेघड़ा(बेगूसराय)
तेघड़ा(बेगूसराय) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा में किया गया। इस अभ्यास वर्ग में विद्यार्थी परिषद के 75 वर्षों के इतिहास ,कार्य पद्धति ,शैक्षणिक गतिविधि व अन्य मुद्दों पर विस्तार से विमर्श किया जाएगा । इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्य से छात्र छात्राओं में राष्ट्रवादी चिंतन का विकास करती है। जो जैसा है उसको वैसा स्वीकार कर समाज को जैसा जरूरत है वैसा बनाने का कार्य विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से कर रही है। ज्ञान शील एकता के मूलमंत्र से समाज हित, राष्ट्रहित ,छात्र हित मे निःस्वार्थ भाव से काम करने वाला संगठन एबीवीपी है। मौके पर उपस्थित तेघड़ा के पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल कुमार और वर्तमान नगर अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि आज के छात्र छात्राओं में धैर्य ,संयम की बहुत जरूरत है एबीवीपी व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की बात करती है। संस्कृत, संस्कृति व गुरुकुल शिक्षा यह भारत की पहचान थी जिसे लगभग 200 वर्षों से मैकाले की शिक्षा पद्धति ने प्रभावित करने का कार्य किया है। हमारा देश स्वतंत्र है परंतु मैकाले शिक्षा के कारण हमारे स्वतंत्र में से स्व हट गया और केवल तंत्र रह गया। जिला संयोजक सोनू सरकार और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशस्वी आनंद ने कहा कि एक समय भारत दुनिया के लिए ज्ञान का प्राप्त करने का प्रमुख केंद्र था। लोग विदेशों से हमारे यहां पढ़ाई करने आते थे।आज यहां के छात्र विदेश जा रहे हैं। सरकार को समय रहते चिंतन की जरूरत है l मौके पर उपस्थित विभाग सह संयोजक शिवम वत्स व व्यवस्था प्रमुख अंकेश कुमार ने कहा कि आज के इस जिला अभ्यास वर्ग में बेगूसराय के विभिन्न इकाइयों से 250 छात्र छात्रा प्रतिनिधि आये हैं।इस अभ्यास वर्ग में प्रान्त से प्रंतीय संगठन मंत्री सुग्रीव कुमार का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा। जिला में यूनिवर्सिटी खुले ,तेघड़ा, बलिया व बखरी में डिग्री कॉलेज भवन निर्माण जल्द से जल्द हो सभी महाविद्यालय में छात्र छात्राओं की 75% उपस्थिति बने । बढ़ता अपराध सहित अन्य विषयों पर आंदोलन की भी राजनीति बनाई गई है। संचालन समिति प्रमुख पुरषोत्तम कुमार और गोविंद कुमार ने कहा कि यहां जिले भर से छात्र-छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। कोई भी संगठन नेतृत्व क्षमता विकसित करने को ऐसा अभ्यास वर्ग आयोजित नहीं करता।ऐसे कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं का विकास निश्चित होता है। साथ ही साथ जिम्मदारियों का एहसास होता है। मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रिंस ,मनीष , कुमार ,हिमांशु ,विवेक ,शास्वत प्रकाश ,मुकेश ,केशव ,अमन ,आदित्य ,गोविंद,प्रह्लाद ,अजीत ,रौशन , रोहित ,राहुल ,कौशिक, घनश्याम ,सत्यम ,अंकित ,राजा ,निशांन्त ,प्रियदर्शिनी झा ,नेहा ,पल्लवी ,जुली ,प्रियंका ,सोनाली सहित अन्य मौजूद रहे।तेघड़ा बेगूसराय से संवाददाता अजीत कुमार झा की रिपोर्ट।
तेघड़ा में राज्य स्तरीय जूनियर बालक बालिका वॉलीवॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन आज, तैयारियां पूरी
संवाददाता/अजीत कुमार झा
तेघड़ा(बेगूसराय)
आयोजन समिति के सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रेसवार्ता किये
तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्लब दुलारपुर के तत्वाधान में बिहार राज्य जूनियर बालक बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप सह चयन प्रतियोगिता 2022 का आयोजन होगा । मैच का आयोजन दुलारपुर मठ के प्रांगण में होगा ।इसकी जानकारी प्रेसवार्ता कर आयोजन समिति के सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह पूर्व विधायक ने दिए । तैयारियां पूरी हो चुकी है । इसमें बिहार की 38 जिले से बालक बालिका वर्ग की टीमें भाग लेगी । जिसमें बालक बालिका वर्ग की कुल 44 टीमें और लगभग 700 खिलाड़ी भाग लेगे । इस बार का आयोजन बिहार राज्य वॉलीबॉल संघ पटना द्वारा ग्रामीण क्लब दुलारपुर को अनुशंसित किया गया । इस प्रतियोगिता में चयनित बालक एवं बालिका बिहार राज्य टीम की ओर से नेशनल प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर में 14 नवंबर से होगा उस में भाग लेगे । आयोजन के अध्यक्ष महंत प्रणब भारती ,सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह पूर्व विधायक, कोषाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ दौलत, मुख्य संरक्षक सुनील कुमार पूर्व डीएसपी है । मैच के मुख्य अतिथि बिहार वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष आनंद शंकर राजहंस एवं सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह होंगे । मैच का उद्घाटन तीन नवंबर को अपराहन दो बजे से जिलाधिकारी बेगूसराय श्री रोशन कुशवाहा एवं जिला पुलिस अधीक्षक बेगूसराय श्री योगेंद्र कुमार संयुक्त रूप से करेंगे । इस प्रतियोगिता का समापन छह नवंबर को होगा । मैच के कण्ट्रोल कमिटि में शिवशंकर सिंह और अनिल डॉन है । अनुशासन समिति में नवलकिशोर सिंह, किशोरी चौधरी, विजय ना तिवारी, अनीश कुमार टूटू है । सदस्य के रूप में विजय कुमार सिंह, संतोष चौधरी, मोहन कुमार सिंह, प्रेमचंद प्रसाद सिंह, सुनील सिंह, हीरा कुवर, मंतोष सिंह, राजेश कुमार राजू,राकेश कुमार महंत,रंजन कुमार, विजय कुमार नटवर,शम्भू प्रसाद सिंह और दिलीप कुवर को बनाया गया हैl तेघड़ा बेगूसराय से संवाददाता अजीत कुमार झा की रिपोर्ट।
01/11/2022
राज्य अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य ज्ञान चंद पटेल जी को जिला अतिथि गृह बेगूसराय में सम्मानित करते हुए, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव वरुण राय, जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव लाल बहादुर महतो, शिक्षा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष सुमित प्रधान
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Begusarai
851101